
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो: पत्रिका
महुवा। कोलरा निवासी जितेंद्र सिंह के साथ 14 अप्रेल को नेशनल हाईवे 21 पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों में से मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह जाटव निवासी टीकरी जाफरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना के दौरान बदमाश पीड़ित से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। महुवा थाने का हिस्ट्रीशीटर कालूराम समेत अन्य तीन आरोपी टीटलू, तैयब और देव अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।
थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा लूटे गए मोबाइल एवं सीसीटीवी फुटेज सहित कॉल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें
पुलिस के मुताबिक दिल्ली से अपने गांव कोलरा लौट रहे एक युवक के साथ छह अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना के दौरान आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी और उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए उसके खातों से 2700 रुपए ट्रांसफर कर लिए। साथ ही जेब में रखे 400 रुपए भी लूट लिए। इस संबंध में कोलरा निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र नन्दराम ने महुवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: बदमाशों की हिमाकत, घर में सो रही महिला की नथ ले भागे
Updated on:
1 Jun 2025, 2:47 PM IST
Published on:
1 Jun 2025, 2:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.