5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकर संक्रांति: आसमां में दिनभर इठलाई पतंगें

Makar Sankranti: All day kite flying in Sky: ये काटा वो मारा का रहा शोर, दान-पुण्य की लगी होड़, लगाए लंगर
2 min read
Google source verification
मकर संक्रांति: आसमां में दिनभर इठलाई पतंगें

मकर संक्रांति: आसमां में दिनभर इठलाई पतंगें

दौसा. दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व के तहत दिनभर मकानों की छतों पर 'ये काटा वो माराÓ का शोर रहा। दान-पुण्य करने वाले के लिए लोगों में होड़ लगी रही। किसी ने गरीबों को खाना खिलाया, किसी ने कपड़े बांटे तो कुछ लोगों ने गोशाला में जाकर गायों को चारा व गुड़-खिचड़ा खिलाया। हालांकि कुछ लोग बुधवार को गायों को हरा चारा खिलाकर व निर्धन तबके के लोगों को दक्षिणा देकर दान पुण्य करेंगे। जिलेभर में सुबह से ही आकाश में रंग-बिरंगी पतंगे उडऩे लग गई।

Makar Sankranti: All day kite flying in Sky

युवा शाम को अंधेरा होने तक भी पतंग उड़ाने में लगे रहे। अंधेरे में कई पतंगों में तो रोशनी भी लगा रखी थी। आकाश पतंगों के कारण रंग बिरंगा दिखाई दे रहा था। लोगों ने मकानों की छतों पर ही डेक मशीनें लगा ली। पतंग उड़ाने के साथ ही युवा छतों पर फिल्मी गानों की धुनों पर झूम रहे थे। हालांकि दिनभर हवा कम चलने के कारण पतंग उड़ाने वालों में युवाओं में मायूसी छाई। कई मंदिरों में पतंगों की झांकी सजाई गई।

Makar Sankranti: All day kite flying in Sky


गलियों में भागे 'लुटेरे


पतंग उड़ाने वालों से कम आनंद पतंग लूटने वाले भी नहीं ले रहे थे। लुटेरों की नजर पतंग उड़ाने वालों पर नहीं, बल्कि पतंगों के पेच पर रही। ज्यों ही पतंग कटता एक साथ कई लुटेरे भागते। कई बालक हाथों में कंटीली लकड़ी लेकर भाग रहे थे।


बाजारों में रही भीड़


मकर संक्रांति पर सुबह से ही बाजारों में पतंग-मांझा खरीदने वाले युवकों की भीड़ लगी रही। इधर पर्व पर व्यंजन बनाने के लिए सामान खरीदने वालों की भी भीड़ रही।

Makar Sankranti: All day kite flying in Sky

हर्षोल्लास के साथ मनाई मकर संक्रांति


महुवा. उपखण्ड क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोगों ने बढ़-चढ़ कर किया कर पुण्य कमाया। जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग रही। महिलाएं और पुरुष प्रातकाल से ही भगवान की पूजा अर्चना व दान पुण्य के कार्यो में व्यस्त रहे । वहीं लोगों ने किले वाली देवी मंदिर स्थित गौशाला व कीर्ति नंंगला गौशाला में पहुंचकर गायों को खिचड़ा व चारा खिलाया। वहीं लोगों ने घरों में दाल बाटी चूरमा, गजक , तिल के लड्डू सहित अन्य पकवान बनाएं।

Makar Sankranti: All day kite flying in Sky