4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिकराय से अब तक की सबसे बड़ी जीत ममता के नाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
mamta bhupesh

सिकराय से अब तक की सबसे बड़ी जीत ममता के नाम

सिकराय. विधानसभा क्षेत्र से अब तक हुए विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी जीत 33 हजार 783 वोट से दर्ज कर कांग्रेस की ममता भूपेश ने इतिहास रचा। गत चुनाव में 6253 वोट से राजपा की गीता वर्मा से हारकर ममता ने इस बार जबरदस्त वापसी की है। खास बात यह है कि इस बार गीता वर्मा उससे आधे वोट भी नहीं ले पाई, जितने से ममता को हराया था।


ममता भूपेश राउण्डवार मतगणना में शुरू से ही आगे रही। मात्र चौथे राउण्ड में बढ़त नहीं ले पाई थी, लेकिन भाजपा की वह बढ़त ममता के चले आ रहे बढ़त के अंतर को नहीं पाट सका था। पहले राउण्ड में ममता को बढ़त 2093, दूसरे में 3239, तीसरे में 1006 की बढ़त मिली, लेकिन चौथे राउण्ड में भाजपा को 140 से बढ़त मिली। फिर पांचवें राउण्ड से ममता ने 1549 की बढ़त ली तथा छठे में 2121, सातवें में 2689, आठवेंं में 1607, नवें में 1659, दसवें में 2688, ग्यारहवें में 3574, बारहवें में 831, तेरहवें में 1099, चौदहवें में 1672, पन्द्रहवें में 1112, सोलहवें में 2848, सत्रहवें में 739, अठारहवें में 926, उन्नीसवें में 1451, बीसवें राउण्ड में 410 मतों की बढ़त लेकर बड़ी जीत दर्जकी। डाक मतपत्रों में ममता को 1011 तथा भाजपा को 401 मत मिले।

त्रिकोणीय मुकाबले में खटाणा के हाथ लगी बाजी


बांदीकुईमें भाजपा के रामकिशोर सैनी, कांग्रेस के गजराज खटाणा व बसपा के भागचंद टांकड़ा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहा। आखिर तक मुकाबला रोचक हुआ, लेकिन कांग्रेस के गजराज खटाणा जीत दर्ज करने में सफल रहे। यहां पांच राउण्ड में बसपा भी बढ़त बनाती दिखी। वहीं कांग्रेस ने 10 राउण्ड में अधिक वोट पाए।


पहले राउण्ड में कांग्रेस ने 1106, दूसरे में 421, तीसरे में 610 वोट से बढ़त ली। इसके बाद चौथे में कांग्रेस 1398 तथा पांचवें में 90 वोट से पीछे हुई। छठे में फिर 995, सातवें में 3541, आठवें में 1927 वोट से बढ़त ली। नवें में कांग्रेस 1275, दसवें में 1911, ग्यारहवें में 873, बारहवें में 1280 वोट से पीछे हुई। तेरहवें में 986, चौदहवें में 334 में आगे तथा पन्द्रहवें में 996 से पीछे, सोलहवें में 2455 से आगे, सत्रहवें में 488 से पीछे, अठारहवें में 35 से पीछे तो उन्नीसवें में 1428 से आगे तथा आखिरी 20वें राउण्ड में 896 वोट से पीछे हुई, लेकिन जीत का स्वाद खटाणा ने चख लिया।