4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ ज्ञानयज्ञ का समापन
2 min read
Google source verification
Mausoleum of pilgrims

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

बडिय़ाल कलां. ग्राम नंदेरा की डूंगरी पर चल रही संगीतमय पितृ दोष निवारणी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का समापन रविवार को पुर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ हुआ। इसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।

जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर ध्यानयोगी उत्तम स्वामी ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से पर्यावरण शुद्ध होता है। इससे लोगों में आस्था बढऩे के साथ ही सुख की प्राप्ति होती है।

वहीं घर में शांति का वास होता है। उन्होंने द्वारिका लीला दर्शन, सुदामा चरित्र एवं परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई। एडवोकेट विष्णु शर्मा ने बताया कि भण्डारे में निहालपुरा, अनंतवाड़ा, आभानेरी, झांज्या का बास, सोडाला, बासड़ा, दुलापुरा, जस्सापाड़ा, नंदेरा, कठनाड़ी, किशनपुरा, रलावता, रूपबास, केशोपुरा, बिवाई, बास बिवाई, पंडितपुरा, बसवा, फूलेला, करनावर, कौलाना, धपावन, गुढ़ाकटला, अरनिया, गुढ़लिया, कोलवा एवं धनावड़ सहित शहर के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की। कृषि उपज मण्डी समिति में पल्लेदार संघ ने अवकाश रखकर भण्डारे में शिरकत की। इससे पहले शनिवार रात्रि को भजनामृत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रकाश माली एवं अन्य गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को रातभर रोके रखा। श्रद्धालु भजनों पर भाव विभोर होकर नाचे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।

तड़के आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ। इस मौके पर श्याम खण्डेलवाल, मानसिंह भाण्डेड़ा, अतुल सेठी, सोनू जाकड़, दशरथसिंह नंदेरा, सरपंच बाबूलाल सैनी, भंवरसिंह नंदेरा व नगेन्द्रसिंह चौधरी भी मौजूद थे।

शिविर में 117 मरीजों की जांच
बांदीकुई. लायंस क्लब व अपेक्स हॉस्पिटल की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को नाक, कान एवं गला रोग जांच परामर्श शिविर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भागचंद टांकड़ा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेवा से ही कर्म प्रधान बनते हैं। परिवर्तन संसार का नियम है। कभी तो दिन बदलेंगे इस सोच के साथ जिंदगी का सफर जारी रखना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ. देवेन्द्र मदान ने कहा कि सेवा का अर्थ इस प्रकार होना चाहिए कि इस मुस्कराहट को ओरों तक पहुंचाई जा सके। क्लब निर्देशक राजेश सेठी ने बताया कि शिविर में 117 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इससे पहले सुबह मैराथन दौड का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिसर से मैराथन रवाना हुई। इसमें मदान हॉस्पिटल, कट्टा हॉस्पिटल, गोयल एवं मधुर हॉस्पीटल के 225 कर्मचारियों व चिकित्सकों ने भाग लिया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष डॉ.जे.पी.वर्मा, सचिव सुभाष सिंघल, कोषाध्यक्ष बण्टी शाहरा, अभिनव मदान, डॉ.जेएल मीणा, डॉ.एसएन शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, प्रमोद व्यास, एमएन तिवाड़ी, सुरेन्द्र कटटा व नत्थूसिंह पुरोहित भी मौजूद थे। (ए.सं.)