6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुमशुदा का अधजला शव मिला

भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में मिला शवरामगढ़ पचवारा क्षेत्र के सिंदोली गांव का निवासी है मृतक

2 min read
Google source verification
गुमशुदा का अधजला शव मिला

गुमशुदा का अधजला शव मिला

दौसा. लालसोट. रामगढ़ पचवारा क्षेत्र की सोनड़ ग्राम पंचायत के सिंदोली गांव के निवासी एक गुमशुदा का शव भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में अधजली हालात में मिला है। गत दिनों परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। तूंगा थाना प्रभारी रमेश मीना ने बताया कि सिंदोली गांव निवासी रामकिशन मीना (46) साल तूंगा कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाता था, जिसके घर पर नही पहुंचने पर 29 जुलाई को उसके पुत्र ने गुमशुदगी का मामला दर्र्ज कराया था। 30 जुलाई को सुबह भीलवाड़ा के बिजोलिया में अधजली हालत में एक शव मिलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसकी शक्ल व चप्पल से उसी पहचान रामकिशन मीना के रूप में की गई। इसके बाद बिजोलिया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपर्द कर दिया। तूंगा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला हत्या का है और प्रकरण की जांच बिजोलिया पुलिस कर रही है।
पंचायत समिति सदस्य का लड़ा था चुनाव
मृतक रामकिशन ने वर्ष 2015 में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। 28 जुलाई को रात्रि नौ बजे उसकी परिजनों से मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने 29 जुलाई को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि रामकिशन की हत्या के आरोपी उसेे अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर चेहरे को जलाकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है।


युवती ने दिनदहाड़े नोटों से भरा बैग किया पार
बांदीकुई. कस्बे के व्यस्ततम सड़क मार्ग पर हुई चोरी की वारदात दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। एक युवती द्वारा चौपहिया वाहन में रखे नोटों से भरे बैग को पार करने का मामला सामने आया है।
पीडि़त बेकरी संचालक देशराज ने बताया कि वे शनिवार दोपहर दो बजे के करीब अपने परिवार के साथ कपड़ों की खरीदारी करने कार से बाजार आया था। इसी दौरान खरीदारी में व्यस्त देखकर एक अज्ञात युवती ने कार में रखे 80 हजार की नकदी व दस्तावेज का बैग पार कर लिया। यह वारदात सीसीटीवी. में कैद हो गई। घटना को लेकर पीडि़त ने बांदीकुई थाने पहुंच आपबीती सुनाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल युवती की तलाश शुरू कर दी है। (ग्रामीण/ए.सं.)