6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम की सभा में सरकारी धन का दुरुपयोग-गहलोत

लालसोट में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पायलट ने भी शिरकत
3 min read
Google source verification
lalsot congress

पीएम की सभा में सरकारी धन का दुरुपयोग-गहलोत

लालसोट. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर में प्रधानमंत्री की सभा के नाम पर करोड़ों रुपए फूंके जा रहे हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी फजीहत से बचने के लिए किसानों को इस सभा में आने से रोक रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों की सुध नहीं लेने वाली इस सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।


गहलोत गुरुवार को लालसोट शहर केे संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया और चुनाव से ठीक पूर्व जनसुनवाई व अन्य कोरे दिखावे किए जा रहे हैं। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पोपा बाई का राज बना हुआ है और सरकार की नीतियों से प्रदेश बर्बाद हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को अ'छे दिन लाने का वादा किया था, जबकि भाजपा की नीतियों से हर वर्ग बेहद त्रस्त है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य के दामों मेंंं की गई बढोतरी को नाकाफी बताते हुए कहा कि प्रदेश में उनके नेतृत्व की कांग्रेस सरकार तो किसानों को 150 रुपए क्विंटल का बोनस भी दे चुकी है। देश में रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी होना खराब हालात को दर्शा रहा है।

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बजरी और शराब माफिया को संरक्षण दिया है। भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों बचाने का काम किया। ईस्र्टन केनाल परियोजना के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है। चार साल तक पूरे देश में 150 से अधिक किसानों के आत्महत्या करने के बाद अब केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीद के दामों मे बढ़ोतरी की है। चुनावों को देखकर की इस घोषणा के झांसे में अब किसान नहीं आने वाले, ये सारी घोषणाएं मात्र जुमला है। चार माह बाद प्रदेश से भाजपा सरकार की विदाई तय है।


सम्मेलन को राजस्थान के सह प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, अजमेर सांसद रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल मीना, जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़, ममता भूपेश, जीआर खटाना समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन पार्षद चंद्रशेख्रर जांगिड़ ने किया।


51 किलो की माला पहनाई


अशोक गहलोत व सचिन पायलट को पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाई। सम्मेलन में उप जिला प्रमुख सीताराम मीना, प्रधान रामकली मीना, उप प्रधान किशनलाल मीना, नाथूलाल पटेल, ब्लाक अध्यक्ष जगदीश राड़ा, रामोतार अरण्या, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, रामबिलाश खेमावास, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र पांखला, सोनू बिनोरी, राकेश जोशी, सुदीप मिश्रा, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, पंचायत समिति सदस्य मालूसिंह, शंकरलाल जमात, राजेश जमात, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंशुल सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सैनी, प्रद्युम्र सिंह, राकेश बिहारी, रितिक जोशी, रोहित पंसारी, बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम अजबपुरा, राजकुमार झांपदा, रामबिलाश जांगिड़, शंभूलाल सैनी, सचिन शर्मा, अभिषेक जोशी, रोहित पंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

वाहन रैली में से दिखा जोश


नयावास गांव में विधानसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने पर पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता अतिथियों की अगुवानी के लिए पहुंचे। डिडवाना बाइस मील स्टैण्ड से करीब 500 से अधिक बाइक सवार युवा कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। यह काफिला वाहन रैली के रूप में लालसोट शहर पहुंचा। युवाओं ने जोश दिखाते हुए नारे लगाए। पूरा शहर होर्डिंग-बैनरों से अटा नजर आया। सम्मेलन के दौरान सचिन पायलट व अशोक गहलोत के साथ पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना के समर्थन में भी जमकर नारे लगे।

भीड़ को देख खिले चेहरे


सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर कांग्रेस नेताओं के चेहरे खिल उठे। महाविद्यालय में लगा पांडाल सभा शुरू होने से पूर्व ही खचाखच भरा गया। उमस के बाद भी लोग आखिर तक बैठे रहे। सभा के बाद महाविद्यालय के बाहर जाम के हालात बन गए।

जगह-जगह हुआ स्वागत


अशोक गहलोत व सचिन पायलट का क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत किया गया। घाटा हनुमान मंदिर कांग्रेस नेता सतपाल मीना की अगुवाई मेंं सांवलराम मीना, छुट्टनलाल खुर्रा, रामसिंह मीना, रणजीत खटवा, शहजाद अली एवं प्रमोद कटारा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुवास, कल्लावास, डूंगरपुर, सलेमपुरा एवं रालावास गांव मेें भी ग्रामीणों ने स्वाागत किया। (नि.प्र.)