4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अण्डरपास के गड्ढे में गिरी मोटर साइकिल

सूझबूझ से चालक की जान बचाई
2 min read
Google source verification
motorcycle-in-the-pit-of-undrappass

अण्डरपास के गड्ढे में गिरी मोटर साइकिल

बसवा. कस्बे में राणा सांगा चबूतरे के पास फाटक संख्या 151 पर बने अण्डरपास में खोदे गए गड्ढे में मोटर साइकिल गिर गई। हालांकि सूझबूझ से चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पहले अण्डरपास का कार्य करने के लिए संवेदक ने उसके बीच में आठ फिट गहरा गड्ढा खोद दिया। जिसमें गत दिनों हुई बारिश से पानी भर गया। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे फाटक संख्या 151 पर मालगाड़ी खड़ी थी।

इस कारण फाटक बंद होने पर राकेश शर्मा निवासी रायपुरा अपने पिता के साथ बसवा में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अण्डरपास में पानी भरा होने के कारण राकेश ने पिता को गाड़ी से उतार दिया। रात को पानी में गड्ढा दिखाई नहीं देने पर राकेश बाइक सहित गड्ढे में गिर गया। लोगों ने काफी मशक्कत कर चालक को गड्ढे से बाहर निकाला। बाद में रस्सियों से बांधकर मोटर साइकिल को भी बाहर निकाली। लोगों ने बताया कि अण्डरपास पर सूचना बोर्ड भी लगा रखा है। इस कारण अण्डरपास में गिरकर दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं।


प्रार्थना सभा 5 को
दौसा . पं.नवलकिशोर शर्मा की जयन्ती पर 5 जुलाई को गुप्तेश्वर रोड स्थित पं.नवलकिशोर शर्मा सामुदायिक भवन पर प्रार्थना सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। स्मृति समारोह समिति के प्रवक्ता अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद करणसिंह यादव, रघु शर्मा, गोपालसिंह ईडवा एवं बाल
विजय होंगे।

राजोरिया अध्यक्ष, प्रीतपाल बने सचिव
दौसा. रोटरी क्लब दौसा के अध्यक्ष अब कपिल राजोरिया, सचिव प्रीतिपाल सिंह व कोषाध्यक्ष पीयूष झंगीनिया होंगे। शनिवार को आयोजित बैठक में नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी का कार्यकाल एक जुलाई से तीस जून तक होगा। शपथ ग्रहण समारोह 15 जुलाई को होगा। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नीरज सोगानी व सहायक प्रांतपाल रघुनन्दन वशिष्ठ सहित कई प्रबुद्धजन शामिल होंगे।