6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में लोगों को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
2 min read
Google source verification
dausa congress

मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

दौसा. विधानसभा क्षेत्र दौसा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश महासचिव मुरारीलाल मीना के आतिथ्य में हुई। इसमें 28 जून को गुप्तेश्वर रोड पर आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। दौसा शहर, नांगल राजावतान, लवाण, सैंथल व कुण्डल क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को लाने के लिए प्रभारी बनाए।


इस मौके पर दौसा प्रधान दीनदयाल बैरवा, लवाण प्रधान ममता गांगडिया, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश शर्मा, रामधन सैनी, नगर परिषद सभापति मुरलीमनोहर शर्मा, हंसराज गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेणू कटारिया, कंवरपाल गुर्जर, घनश्याम भाण्डारेज, नेहा निडर, भावना सैनी, राकेश शर्मा आदि थे।


बसवा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर में प्रदेश महासचिव गजराज खटाना एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर पूरणमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में लोगों को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की कथनी व करनी में अंतर समझ चुकी है। अभी से कार्यकर्ता बूथ स्तर तक को मजबूत करें।

बैठक में जिला महासचिव रमाकांत शर्मा, श्यामसुंदर व्यास, रामकरण भोपा, उमराव मीणा, रामफूल मीणा, गोकुल मीणा, रामस्वरूप मौर्य, बनवारीलाल हिण्डौनिया, भगवानसहाय शर्मा, राधाकिशन मीणा, चिरंजीलाल साहू, तुलसीराम गुर्जर, विजय सरपंच, लाला परेवा, नवल रौंछिया, रघुनाथ मीणा, रामचन्द्र मीणा, रामकृपाल मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नगर अध्यक्ष कुंदनराम शर्मा ने किया। बैठक में झाझीरामपुरा, गुल्लाना, पण्डितपुरा, केसरीसिंहपुरा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कांग्रेसियों ने किया जनसम्पर्क


सिकंदरा. मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान के तहत सिकराय में 27 जून को होने वाले कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ममता भूपेश के नेतृत्व में सीताराम छोकरवाड़ा, सुरेन्द्र घुरैया, चंचल कसाना, वेदप्रकाश सैनी, मेघराज मीना आदि ने सिकंदरा, छोकरवाड़ा, बावनपाड़ा, मरियाड़ा, कालेड़ा, ईंटका सहित अन्य गांवों में जनसम्पर्क किया।