4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका करेगी बच्चों का मुंह मीठा

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय
2 min read
Google source verification
Nagarpalika will make children's mouth sweet on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर नगरपालिका करेगी बच्चों का मुंह मीठा

लालसोट. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाए जाने को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति सभा भवन में उपखण्ड अधिकारी सुनील आर्य की अध्यक्षता में सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं शिक्षण संस्था प्रधानों की बैठक हुई। उपखण्ड अधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर साफ-सफाई के साथ पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। विभिन्न व्यवस्था कमेटियों का गठन किया। उन्होंने कहा कि उपखण्ड स्तर पर सम्मानित करने के लिए प्रतिभाओं के नाम 23 जनवरी तथा जिला स्तर पर 21 जनवरी तक भिजवाना सुनिश्चि करें। समारोह में शारीरिक व्यायाम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजितकराने का निर्णय लिया। जिसका रिहर्सल 23 जनवरी को अशोक शर्मा राउमावि में होगा। ब्लॉक स्तरीय मुख्य समारोह अशोक शर्मा राउमावि के मैदान में होगा। नगरपालिका का मुख्य समारोह आजाद चोक में होगा। बैठक में तहसीलदार हनुमानप्रसाद मीना, नायब तहसीलदार रजनी मीना, सीताराम शर्मा, एसीबीओ रामकिशोर मीना, प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा, अंजना त्यागी, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, ब्लॉक साक्षरता प्रभारी मुकेश सैनी, सन्तोष मीना आदि मौजूद थे। अशोक शर्मा राउमावि के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को नगरपालिका की ओर से गणतंत्र दिवस पर मिठाई वितरित की जाएगी। इसके चलते समस्त विद्यालय संस्था प्रधान 16 जनवरी तक विद्यार्थियों की संख्यात्मक सूचना लिखित रूप से अशोक शर्मा विद्यालय में प्रस्तुत करें। (नि.सं.)

कमेटी बनाकर सौंपी जिम्मेदारी
नांगल राजावतान. उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी डॉ. गोरधनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों सहित कर्मचारियों की कमेटी बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी।तहसीलदार राजेन्द्रप्रसाद, विकास अधिकारी मुरारी लाल शर्मा, प्रधानाचार्य गोपाललाल मीना, ग्राम विकास अधिकारी रामअवतार मीना, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

तीन पंचायतों में नहीं है उच्च माध्यमिक विद्यालय
बांदीकुई. उपखण्ड की तीन ग्राम पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं होने से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत गादरवाड़ा गुजरान, महुखुर्द एवं खेडी में उच्च माध्यमिक विद्यालय नहीं है। सीबीईईओं जयसिंह गुर्जर ने बताया कि गादरवाडा पंचायत को श्यामपुरा एवं महुखुर्द को महुकलां व खेडी पंचायत को खेडान पंचायत शिक्षा अधिकारी के अधीन जोड़ रखा है। इससे विद्यालय संचालन में परेशानी होती है। ऐसे में तीनों पंचायतों में विद्यालयों को उमावि में जोडऩे के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे जाएंगे। (नि.सं.)

प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान
लालसोट. राजकीय कन्या महाविद्यालय में युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में एलआईसी में रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यानमाला हुई। मुख्य वक्ता भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक रमेश चन्द मीना ने कहा कि एलआईसी के द्वारा भी रोजगार के अवसर मिल सकते है। विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन प्रदान किया जा सकता है। शिक्षा प्राप्ति के बाद विद्यार्थी नौकरी करते हुए बिना ब्याज के किस्तों में वापस कर सकता है। निर्धन एवं बीपीएल परिवार के प्रतिभावानों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उन्होने कहा जीवन बीमा का एजेण्ट बनकर भी रोजगार हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रभारी आरके एस परमार, केएल सिराधना, हरिसिंह मीना आदि मौजूद थे। पांच प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान किया गया।(नि.सं.)