9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नववर्ष का उत्साह: हाथों पर मेहंदी रचाई और गीत-संगीत पर झूमी महिलाएं

लेडीज क्लब का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
नववर्ष का उत्साह: हाथों पर मेहंदी रचाई और गीत-संगीत पर झूमी महिलाएं

नववर्ष का उत्साह: हाथों पर मेहंदी रचाई और गीत-संगीत पर झूमी महिलाएं

दौसा. लेडीज क्लब की ओर से रविवार को स्नेह मिलन समारोह एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति ममता चौधरी और समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य भावना सैनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


कार्यक्रम के दौरान महिला गायक कलाकारों ने स्वर लहरियां बिखेरकर नववर्ष को उत्साह के साथ मनाया। सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। क्लब की चेयरपर्सन सारिका शर्मा ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता की निर्णायक रानू गोठवाल, सोनालिका शर्मा, किरण डोरिया, मंजू मीणा, साधना गौड़ और पार्षद परवीन बानो ने प्रथम स्थान पर रितिका जांगिड़, द्वितीय कविता शर्मा एवं तृतीय पूजा शर्मा को घोषित किया। अतिथियों ने विजेता को 5100, द्वितीय को 2100 और तृतीय को 1100 रुपए, मेडल एवं गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया। अन्य टॉप 10 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत कियाग या।


कार्यक्रम संयोजक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपसभापति कल्पना जैमन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रुकमणी देवी, महिला कॉलेज अध्यक्ष यतिका शर्मा, पार्षद मंजू मीणा एवं डॉ पूर्णिमा शर्मा रही। अन्य अतिथियों में पार्षद सुनीता शर्मा, पूर्व सरपंच किरण डोरिया, पूर्व पार्षद कृष्णा शर्मा, पुष्पा झिंघानिया, उर्मिला जोशी, गीता रावत, काजल देवी, कल्पना शर्मा, किरण शर्मा, उर्मिला गुप्ता, भावना शर्मा, नेहा मलिक, नीलू विजयवर्गीय एवं रजनी मेहरा रही।


समारोह के दौरान महिला गायक कलाकार सोनिया शर्मा, पिंकी शर्मा, सौम्या वर्मा, अन्वेशा राय, दीपशिखा शर्मा, शुभरा सक्सेना, ललिता, लक्ष्मी कुशवाहा, शिमला, कृतिका खंडेलवाल, ललिता, रुपल, शीतल जोशी, दीया शर्मा आदि ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।