5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं थम रहा सूने मकानों में चोरी की सिलसिला, अब सुरक्षित नगर में घटना

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
chori

नहीं थम रहा सूने मकानों में चोरी की सिलसिला, अब सुरक्षित नगर में घटना

लालसोट. शहर में नई साल के आगमन के साथ ही शुरू हुआ सूने मकानों में चोरी की सिलसिला अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर मेें शुक्रवार रात को एक और सूने मकान से चोरी की घटना सामने आई है। जिसके बाद इस जनवरी माह में अब तक सूने मकानों में चोरी की पांच घटनाएं हो चुकी है।

शुक्रवार रात्रि को चोर शहर के सुरक्षित नगर के एक सूने मकान से हजारों रुपए की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। मामले का लेकर पीडि़त दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उसका परिवार 17 जनवरी को शादी समारोह मेंं शामिल होने के लिए बाहर गया था, 18 जनवरी की मकान के ताले तोड़ कर चोर 40 हजार की नकदी, चांदी के दस सिक्के, सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक पायजेब व एक नथली समेत हजारों रुपए का अन्य सामान चुरा ले गए।

मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर लालसोट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। गौरतलब है कि अब तक नियमित पुलिस गश्त के दावों के बाद भी लालसोट में 12 जनवरी की रात्रि को खटवा रोड, कबीर कॉलोनी व आदर्श नगर में एवं 16 जनवरी की रात्रि को ईदगाह के सूने मकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है, चोरियों की बढ़ती घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। (नि.प्र)

उद्योग मंत्री ने जताई चोरियों पर चिंता


शहर में लगातार सूने मकानों में चोरी की घटनाएं होने पर उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने भी चिंता जताई है। शनिवार को शहर की जगदंबा कालोनी स्थित आवास पर जन सुनवाई के दौरान लोगों ने उद्योग मंत्री को शहर मे बढ़ती चोरी की घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से आम जन काफी परेशान है।

ट्रक यूनियन के अध्यक्ष जयराम मीना ने बताया कि गत दिनों शहर में दो जगहों पर खड़े ट्रकों को भी चोर पार कर ले गए।इस पर उद्योग मंत्री ने लोगों को बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंं कि ढिलाई बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। इस दौरान कांग्रेस नेता सीएम सुकारिया, विशाल मालनिया समेत कई जने भी मौजूद थे।(नि.प्र)