6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संघर्षपूर्ण मुकाबले में अजमेर को हरा नोहर बना सिरमौर

Nohar defeating Ajmer in a Football tournament: फुटबॉल महाकुंभ का समापन
2 min read
Google source verification
संघर्षपूर्ण मुकाबले में अजमेर को हरा नोहर बना सिरमौर

संघर्षपूर्ण मुकाबले में अजमेर को हरा नोहर बना सिरमौर

बांदीकुई. न्यूराज एक्स फुटबॉल क्लब बांदीकुई के तत्वावधान में चल रहे पांचवें लालबहादुर शास्त्री मैमोरियल फुटबॉल महाकुंभ का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें फाइनल मुकाबला अजमेर व नोहर के बीच हुआ। इसमें नोहर ने कांटे के मुकाबले के बीच 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। जीत दर्ज करते ही खिलाडिय़ों ने खेल मैदान पर खुशी जताई। वहीं भव्य आतिशबाजी की गई और लोगों ने खिलाडिय़ों का भी खासा उत्साहवर्धन किया। माह के अंतिम मंगलवार को बाजार में अवकाश होने से सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने भी पहुंच मैच का लुत्फ उठाया। इससे खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ दिखाई दिया।

Nohar defeating Ajmer in a football tournament


मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों ने गोल करने के लिए खासी मशक्कत की। प्रवक्ता हनुमानसिंह भाण्डेड़ा ने बताया कि मैच के 26वें मिनट में अजमेर के जर्सी नम्बर 4 कर्मजीत सिंह को पीला कार्ड दिखाकर चेतावनी दी गई। इसके बाद ही नोहर के जर्सी नम्बर 9 खिलाड़ी अल्ताफ ने पैनल्टी को गोल में बदलकर 1-0 से बढ़त बना ली। नोहर को 35वें मिनट में फिर पेनल्टी मिली, लेकिन इस बार पेनल्टी को गोल में बदलने में सफल नहीं हो सके। अजमेर के गोल कीपर आकाश ने गोल रोक दिया। मैच के 56वें मिनट में नोहर के जर्सी नम्बर 10 खिलाड़ी गुल्फाम को गलत खेलने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया।

मैच के 75वें मिनट में अजमेर के जर्सी नम्बर 19 चन्द्रपाल को पीला कार्ड दिखाकर चेतावनी दी गई। 77वें मिनट में अजमेर कोच को भी पीला कार्ड दिखाया गया। मैच के 83वें मिनट में नोहर के जर्सी नम्बर 7 खिलाड़ी शिवम को पीला कार्ड दिखाया गया। इसके बाद नोहर ने खिताब को 1-0 से अपने नाम कर लिया।


मैच में रैफरी की भूमिका मनोज जाट, भानुप्रताप, प्रवीण व मकसूद खां ने निभाई। स्कोरर के रूप में मुकेशआर गौड, नवाब अहमद, सुनील शर्मा, राजकुमार सोनी, सुरेन्द्रसिंह, गोपाल गुरू, महाराजसिंह, सुरेशचंद सैनी ने निभाई। वहीं मेडिकल टीम से विनोद शर्मा, विश्रामसिंह व कालूसिंह ने भी सहभागीदारी की। समापन पर विजेता व उप विजेता टीम, प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले लोगों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन हरिओम मीणा ने किया। समारोह में पर्यवेक्षक के रूप राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रहे मेहताब अली भी मौजूद थे।


बनाया जाएगा स्टेडियम


फुटबॉल महाकुंभ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गजराज खटाना ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का अभाव है। ऐसे में यहां सर्वसुविधायुक्त खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि फुटबॉल महाकुंभ ने बांदीकुई खेल नगरी की यादें ताजा कर दी हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत बैंक प्रबंधक पूरणचंद बैरवा, यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष हीरालाल चौधरी थे। इस मौके पर आयोजन समिति सचिव मानसिंह भाण्डेड़ा, क्लब अध्यक्ष अतुल सेठी, सोनू जाखड़, महेश सैन, पार्षद बबलू पंडित, गौतम सेठी, राजू विजय, राघवेन्द्र पंवार, पार्षद बनवारीलाल बैरवा, मि_नलाल साहू, प्रहलादसिंह राठौड़, राधामरण तिवाड़ी भी मौजूद थे।

Nohar defeating Ajmer in a Football Tournament