4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

ग्राम पंचायत खानभांकरी के पहाड़ की तलहटी में स्थित तालाब में मछलियों की मौत का सिलसिला जारी
2 min read
Google source verification
not-arrive-villagers-demonstrate

नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

कुण्डल .

ग्राम पंचायत खानभांकरी के पहाड़ की तलहटी में स्थित तालाब में मछलियों की मौत का सिलसिला जारी होने व किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण नृसिंहप्रसाद दुर्गापाठी ने बताया कि पिछले चार दिनों से तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला अभी तक नहीं थमा। कई बार शिकायत करने और विभाग को इस बारे में सूचना देने के बाद भी जांच के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में मछलियों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा। ग्रामीण राधेश्याम गुर्जर, लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि यह तालाब और इसमें पल रही मछलियां आस्था का केन्द्र है। दर्जनों गांवों के लोग आटे की गोलियां डालने के लिए आते हंै। अनिल शर्मा, ओमप्रकाश, विजय सिंह गुर्जर, एडवोकेट रवि गंगावत, निक्की शर्मा आदि ने कहा कि अब जिला कलक्टर शीघ्र ही ज्ञापन सौंपा जाएगा।

महामंत्री मनोनीत
महुवा . भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सत्यनाराण शाहरा व संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला के निर्देशन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचरण गुप्ता ने मांगीलाल बैरवा निवासी रामगढ़ को महामंत्री मनोनीत किया है।

आगामी बैठक सफल बनाने पर चर्चा
दौसा. जिला मुख्यालय स्थित सहेली समिति कार्यालय पर बुधवार को संवैधानिक अधिकार संगठन के पदाधिकारियों की बैठक भागचंद निकटपुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 22 जुलाई को जयपुर में होने वाली दलित आदिवासी अल्पसंख्यक प्रतिरोध महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बसंत हरियाणा, सीमाकुमारी, अरूण, सोनू बंशीवाल, जेपी वर्मा, सौरभ जोनवाल, नन्दलाल बंशीवाल, कमलेश शर्मा, सीमा सैनी , आशा देवी, तारा देवी व सुनीता आदि मौजूद थी।

एईएन कार्यालय खुलने का इंतजार
सैंथल. कस्बे में सरकार की ओर से चार माह पूर्व बिजली निगम का एईएन कार्यालय खोलने की घोषणा अब तक पूरी नहीं हुई है। एईएन के नहीं बैठने से लोगों को बिजली के कार्य के लिए दौसा जाना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने विधायक व जिला कलक्टर से घोषणा पूरी कर बिजली निगम के एईएन को कस्बे में लगाने की मांग की है।