6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपके खेत में गड़ा हुआ है पुराना धन… इस तरह बनाते हैं शिकार, सावधान रहें

महुवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवात गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व 100 सिक्के बरामद किए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चूरखेड़ा निवासी अजय कुमार मीना ने सूचना दी कि उसके खेत में 60 लाख रुपए का सोना गड़े होने की एवज में 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Dec 23, 2022

gold bricks and coins

दौसा। महुवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेवात गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व 100 सिक्के बरामद किए हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि चूरखेड़ा निवासी अजय कुमार मीना ने सूचना दी कि उसके खेत में 60 लाख रुपए का सोना गड़े होने की एवज में 15 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। डीएसपी ब्रजेश कुमार के सुपरविजन में पुलिस टीम गठित कर मौके के लिए रवाना हुए। जहां पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने 4 आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया, जबकि दो जने भाग गए।

इनको किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि इतला मिलते ही पुलिस टीम गठित की गई, जहां मौके से पुलिस ने सिराजुद्दीन फकीर मुसलमान निवासी पाटा जिला अलवर, मुबारिक फकीर मुसलमान निवासी पड़ासला जिला अलवर ,साहिम फकीर मुसलमान निवासी गाजूका जिला भरतपुर व इकराम कुरैशी मुसलमान निवासी नेवाडा जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य दो जने सरसों के खेत का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो नकली सोने की ईंट व 100 सिक्के बरामद किए हैं।

ऐसे लेते हैं झांसे में
पुलिस के मुताबिक यह एक बड़ा गिरोह है जो यहां के कुछ लोगों के साथ मिलकर काम करता है। गिरोह के सदस्य ऐसे लोगों से मिलते हैं जिन्हें पैसे की जरूरत हो और उसे उसके खेत में धन गढ़ा होने की जानकारी देते हैं। जब सौदा लाखों में तय हो जाता है उसके बाद ये लोग उसी के खेत में नकली सोने की ईंट और सिक्के 3 से 4 फीट नीचे गाड़कर निकल जाते हैं और उसे 5 से 7 दिन का समय दे देते हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग फिर रात्रि के समय उस जगह पहुंचते हैं और संबंधित पीड़ित व्यक्ति को पुलिस की निगरानी करने के साथ तंत्र मंत्र विद्या करने की बात कहते हुए उसे दूर खड़ा कर देते हैं, पुलिस ने बताया कि कुछ असली सोना भी ये लोग रखते हैं जिसे खोजने के दौरान पार्टी को बताते हैं और कहते हैं कि हमारा पैसा दो आपका धन इसमें गड़ा हुआ है निकाल लो।

यह भी पढ़ें : बंद कमरे में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जलाकर सोए थे दम्पती, सुबह दोनों ही नहीं उठे

टीम में इनको किया शामिल
यहां मेवात गिरोह को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम में डीएसपी बृजेश कुमार के सुपरविजन में महुवा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी,सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद, हेड कांस्टेबल राजेश्वर, मुकेश कुमार,देवी सिंह, संजय कुमार व कांस्टेबल बने सिंह, गौरीशंकर,दिनेश, जलसिंह व तंवरसिंह को शामिल किया गया था।