5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे दिन भी जमा पाला, छूटी धूजणी

सर्दी ने रंगत दिखाना शुरू कर दिया
2 min read
Google source verification
On the second day, deposited in the house

दूसरे दिन भी जमा पाला, छूटी धूजणी

दौसा. कुण्डल . बादल छंटते ही सर्दी ने रंगत दिखाना शुरू कर दिया। गलन बढ़ गई। बुधवार दोपहर में धूप में तेजी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप सूर्य के लुकाछिपी के खेल में गुम हो गई। हालात यह थे कि बंद कमरे में भी लोगों के धूजणी छूटती रही।
सर्दी के कहर के चलते लोगों का जनजीवन और दिनचर्या प्रभावित हुई। दिनभर शीतलहर के चलने से लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे देखे गए। धूजणी से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। ठिठुरन भरी सर्दी के चलते अद्र्धवार्षिक परीक्षा देने वालो परीक्षार्थीयों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दौसा जिले के कुण्डल कस्बे में पिछले दो दिन से रात्रि के तापमान में अत्यधिक गिरावट के चलते पारा जमाव बिन्दु तक पहुंच गया। इसके चलते रात्रि के समय पाला (बर्फ) जमा हो गई। दो दिनों से लगातार पड़ रहे पाले ने किसानों की चिन्ता बढ़ा दी। इसके चलते किसान रात्रि के समय सर्दी में जगकर फसलोंकी सिंचाई करके और खेत के चहुंओर धुंआ करके बचाव की जुगत कर रहे हैं।
वहीं सर्दी बढऩे के साथ ही बाजारों में ऊनी कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। तिब्बति बाजार में गर्म कपड़े खरीदने वाले ग्राहकों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। दुकानों पर भी लोग नई डिजाइन के ऊनी वस्त्र ले रहे हैं।
इसी तरह बाजार में गजक, मूंगफली, पण्ड खिजूर आदि की दुकानों व ठेलों पर बिक्री बढ़ रही है। बाजार में गजक, मूंगफली, पण्ड खिजूर आदि की दुकानों व ठेलों पर बिक्री बढ़ रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए जमकर गजक मूंगफली की खरीददारी कर रहे हंै।

बांदीकुई. मौसम के करवट बदलने एवं ठिठुरन बढऩे से लोगों की दिनचर्या बदलने लगी है। सर्दी से बचाव के लिए लोग देर सुबह तक बिस्तरों में दुबके रहते हैं, वहीं शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं। बाजार में भी सर्दी के पहनावे व खान-पान के उत्पादों की मांग भी बढ़ गई है।
मौसम परिर्वतन क ा असर स्कूली बच्चों पर भी पडऩे लगा है। लोग इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर गीजर, हीटर सहित अन्य उपकरण खरीदते दिखाई देने लगे हैं।
सर्दी के बढ़ते ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी लोगों क ी पसंद के अनुसार गर्म कपड़े रखना शुरू कर दिया है। (नि.सं.)


टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप
दौसा ग्रामीण. राहुवास मोड़ पर मंगलवार रात सवाईमाधोपुर से दिल्ली की ओर जा रही अमरूदों से भरी एक पिकअप टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। गनीमत यह रही कि चालक एवं परिचालक बच गए। टायर फटने के कारण हुए धमाके की आवाज सुनकर हरिनारायण मीना, बनवारी मीना, चिरंजीलाल शर्मा, रामखिलाड़ी मीना, रामरुप मीना सहित आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिकअप की सीधा कर चालक एवं परिचालक की मदद की।