5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेक न्यूज वायरल करने पर एक कर्मचारी बर्खास्त

आठ मरीजों के कोरोना होने की अफवाह की थी वायरल
2 min read
Google source verification
फेक न्यूज वायरल करने पर एक कर्मचारी बर्खास्त

बांदीकुई चिकित्सालय पहुंच मामले की जानकारी लेती एसडीओ।

बांदीकुई . सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के बांदीकुई क्षेत्र में 8 मरीज पाए जाने की अफवाह से जुड़ी सूचना वायरल (फेक न्यूज) कर देने से चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन में हडक़म्प मच गया। लोगों में भी खलबली मच गई। हर कोई अधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों से फोन करके जानकारी लेने लगा। हालांकि कुछ ही देर बाद ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी मीणा ने निराधार व भ्रामक फेक न्यूज होने से जुड़ा आदेश सोशल मीडिया पर जाकर अफवाहों पर रोक लगाने का प्रयास किया। इस मामले में महुवा में कार्यरत सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अनिल टॉक को बर्खास्त कर दिया गया है।
थाना प्रभारी राजेन्द्र मीणा ने भी ऐसी झूठी खबरें वायरल करने वाले लोगों पर रोक लगाए जाने के लिए कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश जारी कर दिया और सोशल मीडिया पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। मौके की नजाकत को समझते हुए उपखंड अधिकारी पिंकी मीना भी राजकीय अस्पताल पहुंच गई और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चिकित्सा विभाग से कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरुकता लाने, लक्षण व बचाव को लेकर प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने महिला वार्ड में जाकर मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस को पार्किंग में वाहन खड़े नहीं करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बदनलाल मीना, डॉ.रामनिवास, डॉ.अचल भटट, डॉ.एसआर शर्मा, वैद्य बलवीरसिह कुशवाह भी मौजूद थे। उधर सीएमएचओ डॉ.पीएम वर्मा ने बताया कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश सतर्क हैं। इस प्रकार सोशल मीडिया पर फेंक न्यूज वायरल करना गंभीर मामला है।

पालिका ने चलाया कोरोना जागरुकता अभियान
नगरपालिका प्रशासन की ओर से रविवार को कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चलाया। पालिका सफाईकर्मियों ने सोडियम हाइपोक्लोराइट का बाजार में छिडक़ाव कराया। इसके लिए पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. बनवारीलाल मीणा द्वारा सफाईकर्मियों को दस्ताने एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। सहायक स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश मीणा, जमादार सतीशचंद शर्मा, सुनील, सफाईकर्मी बंटी, भजनलाल, स्टोर प्रभारी शैलेन्द्र चौबे ने सिकंदरा रोड, बसवा रोड, बडिय़ाल रोड, माधोगंज मण्डी, अस्पताल रोड प्रमुख मार्गो पर छिडक़ाव कराया। शहर के प्रमुख मार्गो पर होर्डिंग लगाए गए। इनमें लक्षण व बचाव के उपाय बताए गए।

एसडीओ ने लगाई फटकार
महिला वार्ड में पुरुषों के आवागमन पर प्रतिबंध हैं, लेकिन एसडीओ के निरीक्षण में एक पुरुष महिला वार्ड में भोजन करते हुए मिलने पर एसडीओ ने चिकित्सालय प्रशासन को फटकार लगाई। उन्होंने उक्त व्यक्ति को भी नियमों की जानकारी देते हुए समझाइश की और चिकत्सिालय प्रशासन को सुधार की हिदायत दी।