4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन बिल जमा करने का सिस्टम फेल

26 गांवों के सैकड़ों लोग रहे परेशान
2 min read
Google source verification
gss lawan

ऑनलाइन बिल जमा करने का सिस्टम फेल

लवाण. कस्बे में बिजली के बिल जमा कराने आए उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बिल जमा करने में निगम का ऑनलाइन सिस्टम सुबह से ही फेल रहा। बिल जमा नहीं होने से कुछ उपभोक्ता इंटरनेट का इन्तजार कर अपने घर वापस चले गए, जिनको अब नियत तिथि के बाद जुर्माना देकर बिल जमा कराने होंगे।


जीएसएस पर सुबह से ही बिल जमा करवाने आए 5 ग्राम पंचायतों 26 गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता जमा हो गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिल जमा करवाने के लिए सुबह ही बिना भोजन किए आ घर से गए, लेकिन बिल जमा नहीं होने से भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने कहा कि हर समय इंटरनेट नहीं चलने की परेशानी रहती है।


फीडर इंचार्ज रामलीलाल बैरवा ने बताया कि गत 1 अप्रेल से उपभोक्ताओं के बिजली के बिल ऑन लाइन जमा करने का आदेश जारी थे। इससे उपभोक्ताओं द्वारा जीएसएस पर बिल जमा होते ही ऑनलाइन रसीद दी जाती है, जो निगम के सीधे खाते में जाते हैं। नेटवर्क में परेशानी होने से बिल ऑनलाइन जमा नहीं हो सके। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिल जमा करने के लिए दस काउन्टर का होना जरूरी है, इतने उपभाक्ताओं के बिल तीन जने ही कैसे जमा करें। बाद में दौसा से सील मंगवाकर उपभोक्ताओं के पुराने तरीके से ही बिल जमा किए गए। उपभोक्ताओं को दिनभर धूप में पेरशानी झेलनी पड़ी।

दो आरोपियों को कारावास


लालसोट . रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करीब छह साल पूर्व एक बैंककर्मी के साथ मारपीट व राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में मुंसिफ मजिस्टे्रट न्यायालय ने दो आरोपियों को डेढ़-डेढ़ साल का साधारण कारावास एवं ढाई-ढाई हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन अधिकारी कानाराम मीना ने बताया कि परिवादी बैंककर्मी रोहिताश ने 4 अगस्त 2012 को लेखराज मीना एवं नाथूलाल मीना निवासी ढोलावास के खिलाफ बैंक शाखा मेें प्रवेश कर अभद्रता, मारपीट करने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था। इस पर न्यायाधीश मुकेश सांवरिया ने आरोपितों को सजा सुनाई। (नि.प्र.)