
प्रतिभा सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बांदीकुई. अखिल भारतीय बैरवा महासभा की ओर से रविवार को जय गार्डन में नववर्ष स्नेह मिलन, प्रतिभा सम्मान व नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें राजकीय सेवा में चयनित, दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर जीवनी से से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। गायक कलाकार वेदराज भटेरी ने बाबा बालीनाथ एवं बाबा साहेब अम्बेडकर की जीवन पर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समाज की एकजुटता, शिक्षा, समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने का निर्णय लिया गया। श्रवणराम धवन द्वारा एक बीघा भूमि स्कूल के लिए दान देने पर सम्मान किया गया। समारोह में भामाशाह शिवचरण मेहरा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, लक्ष्मीनारायण ठेकेदार, जयराम, डॉ.मनीष बैरवा, डॉ.एचएल धवन, शुभकरणसिंह, डॉ.विजेन्द्र बैरवा, डॉ.बीएल भारतीय, दुर्गालाल मीरवाल, प्रवक्ता रमेशचंद, विश्राम, उम्मेदसिंह, गिर्राज, हीरालाल, भागचंद, मानसिंह नंदेरा, जेपी रमण, खेमचंद वर्मा,प्रहलाद नागर, आरडी बैरवा, अरविंद लकवाल, रामसिंह वेद, राजकुमार जारवाल, हरिमोहन, नरेन्द्र वेद, शैलेन्द्र वेद, लोकेश नागर, सुखराम, हीरालाल नारायणपुरा ने भी शिरकत की।
दौसा ञ्च पत्रिका. बैरवा छात्रावास समिति की बैठक एडवोकेट रामेश्वर प्रसाद बैंदाड़ा की अध्यक्षता में हुई। छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता एडवोकेट सुरेश बंशीवाल ने बताया कि बैठक में छात्रावास परिसर की साफ सफाई करने, बिजली कनेक्शन पुन: चालू करने, चौकीदार रखने व समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय किया। बैठक में रामधन बैरवा ने छात्रावास में सफाई कराने की जिम्मेदारी ली। अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा ने छात्रावास में नि:शुल्क चौकीदार रखने व रामेश्वर प्रसाद बैरवा रामपुरा ने बिजली कनेक्शन चालू कराने की जिम्मेदारी ली। आगामी बैठक 19 जनवरी को करने का निर्णय किया। कैलाशचन्द, जगदीश बंशीवाल, आरके वर्मा, अनिल भण्डाना, नन्दकिशोर बैरवा, रामकरण बैरवा, जितेन्द्र बैरवा, मुकेश पटवारी, रामखिलाड़ी कानपुरा आदि ने विचार व्यक्त किए।
चुनाव का निर्णय: दौसा ग्रामीण. राजस्थान गुर्जर महासभा की बैठक भगवान देवनारायण मंदिर में हुई। जिलाध्यक्ष रामचन्द्र खूंटला ने बताया कि जिलाध्यक्ष एवं निर्माण कमेटी अध्यक्ष का चुनाव 24 फरवरी तथा 20 फरवरी तक सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। गोपाल माऊ, रामचरण, बीरबल खानपुर, सिकराय अध्यक्ष हनुमान पीपलकी, नारायण दडग़स, माधोसिंह, मोती पटेल, सुरेन्द्र दडग़स आदि मौजूद थे।
नशा छोडऩे का दिलाया संकल्प
बसवा. कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व आईपीएस भैंरोसिंह गुर्जर ने कहा कि विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के हौसले बुलंद होते हैं। छात्र -छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने लोगों को नशा छोडऩे का संकल्प दिलाया। डॉ. लोकश मौर्य, रूपेन्द्रमोहन शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, सरपंच मनभरी देवी, प्रधानाचार्य मुरारीलाल शर्मा, कैलाश पारीक, सत्येन्द्र कट्टा, विष्णु अटोलिया, आशा बैरवा आदि मौजूद थे।
बच्चों को पिलाया काढ़ा
अलीपुर (बांदीकुई). राजकीय आयुर्वेद औषधालय बैजूपाड़ा की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय अलीपुर व अमर ज्योति उच्च प्राथमिक विद्यालय मंदिर में भी 520 छात्रों को स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद औषधालय प्रभारी धर्मबोध अवस्थी ने बताया कि उपनिदेश के निर्देश पर अभियान चलाया गया है।इस मौके पर स्कूली छात्रों को स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए गए।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेशचंद शर्मा, शिवदयाल शर्मा, दयाराम मीणा, राजेश शर्मा, सतीशचंद मौर्य, महेन्द्रसिंह, शशिकांत मील, प्रभूदयाल, अमरसिंह मीणा, जयसिंह गुर्जर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा देवी ने भी सहभागीदारी निभाई।
Published on:
14 Jan 2019 12:44 pm
