4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Loksabha Election 2019 : पाकिस्तान से गोली आएगी तो गोला जाएगा-अमित शाह

दौसा में जनसभा
2 min read
Google source verification
amit shah

पाकिस्तान से गोली आएगी तो गोला जाएगा-अमित शाह

दौसा. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प्रत्याशी जसकौर मीना के समर्थन में जनसभा को दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम में संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को वोट इसलिए देना क्योंकि मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। पाकिस्तान से गोली आएगी तो गोला जाएगा। एयर स्ट्राइक कर बदला लेने वाले देशों में अमरीका व इजराइल के बाद भारत का नाम आया है। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पहले पाकिस्तानी घुस आते थे और मौनी बाबा कुछ नहीं कहते थे। हमारे जवान का सिर काटकर ले गए तथा पैरों से अपमानित किया गया। तब यूपीए सरकार ने कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने पुलवामा हमले के 13वें दिन ही दुश्मन के अड्डे उड़ा दिए। प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच के सीने वाले मर्द आदमी हैं। एयर स्ट्राइक के दिन पाकिस्तान के साथ विपक्षियों के यहां भी मातम का माहौल था। कांग्रेस वाले प्रमाण मांगते हैं। राहुल बाबा के गुरु सैम पित्रोदा वार्ता करने की कहते हैं। शाह ने कहा कि आतंकवादियों से ईलु-ईलु कांगे्रस करे, मोदी सरकार तो ईंट का जवाब पत्थर से देगी।


शाह ने कहा कि कांग्रेस की साथी नेशनल कांफें्रस कहती है कि कश्मीर में अलग पीएम हो। कांग्रेस देशद्रोह की धारा हटाना चाहती है, लेकिन राहुल बाबा सुन ले कश्मीर को भारत से कोई अलग नहीं कर सकता है। मां भारती का मुकुट कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भाजपा सत्ता में चाहे रहे या ना रहें, कश्मीर के लिए भाजपाई प्राणों की बलि दे देंगे। शाह ने कहा कि मोदी सरकार फिर बनने पर धारा 370 हटा देंगे। घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाल देंगे। संकल्प पत्र के वादे दोहराते हुए शाह ने कहा कि किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। मजदूरों, किसानों व छोटे व्यापारियों को पेंशन देंगे। हर घर में शौचालय, बिजली आदि का काम सरकार करेगी।


20 साल में मोदी ने छुट्टी नहीं ली


अमित शाह ने कहा कि वे 271 लोकसभा क्षेत्रों में गत चार माह में जा चुके हैं और चारों तरफ मोदी-मोदी का नारा गूंज रहा है। मोदी ने राष्ट्र सेवा, गरीबों व पिछड़ों की सेवा में जीवन लगा दिया है। 20 साल से मोदी ने कभी छुट्टी नहीं ली। 24 में से 18 घंटे काम करते हैं। वहीं दूसरी ओर राहुल बाबा छुट्टी मनाने विदेश चले जाते हैं और इनते दिन के लिए जाते हैं कि उनकी माता भी ढूंढती हैं।


विकास के काम गिनाए


अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमसे हिसाब मांगते हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं जनता को हिसाब देने आए हैं। इस दौरान शाह ने विकास के काम गिनाते हुए कहा कि 7 करोड़ गैस चूल्हे, 8 करोड़ शौचालय, 90 प्रतिशत घरों में बिजली, 2.50 करोड़ मकान तथा 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई। राजस्थान को गत भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य से बाहर निकाला। यूपीए ने वित्त आयोग से राजस्थान को 1 लाख नौ हजार करोड़ दिए, जबकि मोदी सरकार ने 3 लाख 78 हजार 461 करोड़ रुपए दिए। इसके अलावा मुद्रा लोन, रेलवे, सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं पर खर्च बजट भी गिनाया। सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन को भी शाह ने उपलब्धि बताई।