
कुत्ते के पीछे पैंथर (फोटो-सीसीटीवी फुटेज)
दौसा। मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव में 30 जनवरी 2026 की रात जिस जगह श्वानों के झुंड ने अपने साथी को पैंथर के जबड़े से छुड़ाकर उसे खदेड़ दिया था। उसी स्थान पर अब पैंथर ने दो श्वानों का शिकार कर मानो ‘बदला’ ले लिया।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें पैंथर शिकार को ले जाता दिख रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात 8 से 10 बजे के बीच पैंथर ने कुत्तों का शिकार किया।
ग्रामीणों का दावा है कि पैंथर व श्वान वे ही हैं जिनके बीच 30 जनवरी को आमना-सामना हुआ था। आबादी क्षेत्र में लगातार बढ़ते मूवमेंट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं तथा वन विभाग से पैंथर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 30 जनवरी को भी पैंथर व श्वान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उसी जगह दोबारा टकराव की घटना हुई है।
बालाजी वन चौकी के फॉरेस्टर डूंगर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट है और भोजन-पानी की तलाश में वह बस्ती की ओर आ जाता है। पगमार्क की जांच के लिए वन टीम भेजी जा रही है।
Updated on:
24 Feb 2026 10:00 pm
Published on:
24 Feb 2026 10:00 pm
