5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक अवकाश पर रहे पटवारी व कानूनगो

एडीएम को सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification
patwari-and-kanhuna-on-mass-leave

सामूहिक अवकाश पर रहे पटवारी व कानूनगो

दौसा ग्रामीण. राजस्थान पटवार एवं कानूनगो संघ जिला दौसा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान सीएम के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
राजस्थान पटवार संघ जिलाध्यक्ष विजयसिंह जाटव ने बताया कि वर्तमान में डीआईएलआरएमपी के तहत तरमीम एवं जमाबंदी सेग्रीगेशन कार्य हो रहा है। जबकि अधिकांश तहसील में भूप्रबंध हुए 50 से 60 वर्ष हो चुके हैं। इससे गलतियां होना स्वभाविक है। ऐसे में इस कार्य को रिसेटलमेंट मानते हुए अशुद्धियों के निस्तारण के लिए अपील का प्रावधान करने, भरतपुर की पहाड़ी तहसील में कामां विधायक पति द्वारा एक पटवारी को दूरभाष पर अभद्रता करने के मामले की जांच करने, झालावाड़ के खानपुर थानाधिकारी द्वारा एक पटवारी को दुर्भावनापूर्वक गिरफ्तार करने के मामले में निलंबित करने की मांग की है। वहीं राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के अनुसार नामान्तरण एक विधिक प्रक्रिया होने से आपराधिक मामले नहीं बनते व ज्यूडिसियल प्रोटक्शन एक्ट के अनुसार भी आपराधिक मामले नहीं बनते हैं। ऐसे में इसके लिए राज्य सरकार की ओर से परिपत्र जारी करने की मांग की है। इस मौके पर नवलकिशोर शर्मा, देवकीनंदन गुप्ता, लक्ष्मीकान्त कट्टा, बाबूलाल मीना, कैलाश मीना, अंगदराम नावरिया, सुरेशचन्द जाटव रामकिशोर गुप्ता, कालूराम मीना, श्रवणलाल गुर्जर, मुकेश सहारा, प्रेमचन्द बैरवा, राजकुमार आदि मौजूद थे।

पटवार एवं कानूनगो संघ ने दिया ज्ञापन
मंडावर . पटवार एवं कानूनगो संघ ने अपनी मांगों को लेकर एक दिन का सामूहिक अवकाश रखा।गिरदावर उमाकांत मीणा ने बताया कि पूर्व में भी संघ अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी व कार्य बहिष्कार किया, लेकिन सरकार ने मांगें पूरी नहीं की। इसके विरोध में शुक्रवार को पटवार एवं कानूनगो संघ ने सामूहिक कार्यबंद रखा। नायब तहसीलदार रामअवतार मीणा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर श्यामसिंह राठौड़, सुभाष मीना, श्रीराम मीना अदि मौजूद थे।
महुवा . राजस्थान पटवार संघ एवं कानूनगो कर्मचारियों ने चार सूत्री मांगों को लेकर एक दिन कार्य बहिष्कार कर उपखंड अधिकारी योगेश कुमार डागुर को ज्ञापन सौंपा।

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
लालसोट. राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर शुक्रवार को उपशखा लालसोट से जुड़े सभी पटवारी सामूहिक अवकाश रहे। इस दौरान उपशाखा के अध्यक्ष राजकुमार सैनी की अगुवाई में तहसीलदार हनुमानप्रसाद मीना को ज्ञापन देकर बताया कि राजस्व कर्मियों को सरकारी कामकाज के दौरान पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, इस संबध में परिपत्र जारी किया जाए। (नि.प्र.)