4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश मेें अमन-चैन की दुआ की

रोजा इफ्तार से सद्भाव को बढ़ावा
2 min read
Google source verification
Peace in the country

देश मेें अमन-चैन की दुआ की

बसवा. कस्बे के अस्पताल रोड स्थित खासा पीरा मस्जिद में शुक्रवार शाम रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। इसमें सभी समाज के लोगों ने शिरकत की। इंजीनीयर वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। अनेकता में एकता ही देश की पहचान है। रोजा इफ्तार की दावत में सभी लोगों को एक साथ बैठने का मौका मिलता है।

इस दौरान देश मेें अमन-चैन की दुआ की गई। अध्यक्षता छोटेलाल ईंटोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने पहुंचकर भाईचारे का संदेश दिया। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, मुस्लिम समाज के सदर सगीर खान, जयसिंह राजपूत, गोकुलराम मीणा, सैन समाज अध्यक्ष प्रकाश सैन, युवा मंच के अंकुल गुप्ता आर्यन शर्मा, राष्टीय मानवाधिकार आयोग जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अनुसुचित जाति-विकास समिति अध्यक्ष रामस्वरूप मौर्य ने भी शिरकत की। सनीफ खान, विनोद खान, ईशाक खान, उमरदीन, मौसम खान, मेहराज, एहसान, फूलचन्द्र गुप्ता भाजपा मण्डल अध्यक्ष मधु तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रा सैनी, सरपंच मनभरी देवी, कुन्दनलाल शर्मा, डॉ.आरडी मीणा, श्यामसुन्दर व्यास, बाबूलाल उमेश, राहुल आदि मौजूद थे। मंच संचालन पूर्व सरपंच रामकरण सैनी ने किया।

बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान लोग
बांदीकुई. शहर में शुक्रवार रातभर बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान हुए। मकानों की छतों पर रात गुजारनी पड़ी। बिजली कटौती से पेयजल सप्लाई भी प्रभावित है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे गुल हुई बिजली पौने छह बजे आई।

इसके बाद शाम 5.50 से 6.05, साढ़े 6 से 8.10 बजे, 8.50 बजे से 9.05 बजे, 10.40 बजे से 11.02 बजे, 11.30 से साढ़े 12 बजे, तड़के ढाई बजे से 3.10 बजे, पौने 4 बजे से सवा 4.25 बजे एवं पौने 5 बजे से 7.10 बजे तक बिजली गुल रही।


समाज की एकता पर बल
दौसा. राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी की बैठक हुई। इसमें जयपुर संभाग प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि समाजिक एकता से ही राष्ट्र की एकता को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर पंकज शर्मा मुही, मनमोहन मिश्रा, त्रिलोक, सुभाष, दीपक शर्मा, राहुल भारद्वाज आदि ने विचार व्यक्त किए।

प्रशिक्षण शिविर का समापन
दौसा. दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन में विधायक शंकर लाल शर्मा व शिक्षा उपनिदेशक योगेंद्र शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान विधायक शर्मा ने शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने, पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बीईओ बृजमोहन गुप्ता, शिविर प्रभारी महेशचंद शर्मा, पंकज चौधरी, रामअवतार शर्मा, मोहनलाल गुर्जर आदि थे।