5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों को सैलाब

सांवलिया धाम मंदिर में विष्णु महायज्ञ व भागवत कथा
2 min read
Google source verification
Peer to devotees in Kalash Yatra

कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों को सैलाब

बसवा. कस्बे के पास करनावर गांव स्थित सांवलिया धाम मंदिर में गुरुवार को 44 वें विष्णु महायज्ञ व भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
नदी वाले हनुमान मंदिर में पंडितों ने ध्वज पूजन कर कलश यात्रा को रवाना किया। जो करनावर गांव, बस स्टैण्ड होती हुई सांवलिया धाम पहुंची । यात्रा में 1551 महिलाए नंगे पैर सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चल रही थी। पुरुष श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। बैण्ड बाजों की धुनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। श्याम बाबा के जयकारो से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।
लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।दर्जनों जगह रास्ते में लोगों ने प्याऊ लगाकर भक्तों को पानी पिलाया। मंदिर पर सांवलिया महाराज की आकर्षक झाकी सजाई गई। इस मौके पर महंत श्यामसुन्दर जैमन, बुद्धालाल जैमन, मांगीलाल मीणा, विजय मीणा, छीतर सैनी, मनोहर सैनी, बसंत मीणा, सत्यप्रकाश जोशी, दयाराम शर्मा, गणपत बोहरा, हारया मीणा, कन्हैयालाल सैनी, अखिलेश आदि मौजूद थे।

हरिकीर्तन दंगल का समापन

महुवा . हुडला गांव में हो रहे तीन दिवसीय हरिकीर्तन दंगल का समापन हुआ। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और सभ्यता को दर्शाते हैं तथा लोगों में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कैनाल योजना का लाभ दौसा जिे को दिलवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा, शिवप्रसाद मीणा, शंकर हुड़ला, हरदयाल मीणा, मानसिंह मीणा, मोलाराम, विमल जैन, रामराज गुर्जर, लल्लू राम, सीताराम मीणा, मौजीराम, अमर सिंह, बाबूलाल आदि मौजूद थे।


गणपति महोत्सव शुरू
महुवा. श्रीगणपति मण्डल महुवा की ओर से सात दिवसीय गणपति महोत्सव का आगाज किया गया। बैण्डबाजे के साथ पुरानी सब्जी मण्डी स्थित मंदिर पर झांकी लाई गई।
मण्डल सदस्य डैनी सोनी ने बताया कि महोत्सव सात दिन चलेगा। इस अवसर पर राकेश सोनी, अमित सोनी, गुलशन साहू, नीरज बंसल आदि मौजूद थे।

बसवा . कस्बे के गणेश मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई। लोगों ने पूजन किया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। विष्णु सोनी, पिंकू बालावत, सतीश सोनी, योगेश सोनी, सोनू शर्मा आदि मौजूद थे ।

लवाण . कस्बे में श्रवण के कुएं व गणेश घाट पर गणेशजी के प्रतिमा के चौला चढ़ाया। दिन भर मन्दिर में महिलाओं व बच्चों की भीड़ रही। गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।