4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातों-रात लगा दिया मोबाइल टावर, लोगों का फूटा रोष

People protesting about mobile tower construction: नगर पालिका ईओ ने मकान मालिक को फटकार लगाते हुए मौजूद सामान को जब्त कर लिया
2 min read
Google source verification
रातों-रात लगा दिया मोबाइल टावर, लोगों का फूटा रोष

रातों-रात लगा दिया मोबाइल टावर, लोगों का फूटा रोष

लालसोट. शहर के वार्ड 22 में आजाद चौक के पास गोबरिया पाड़ा की आबादी बस्ती के बीच रविवार रात एक मकान की छत पर मोबाइल टावर लगाने के बाद सोमवार को क्षेत्र के लोगों का फूटा पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पालिका ईओ नवरत्न शर्मा ने मकान मालिक को फटकार लगाते हुए मौजूद सामान को जब्त कर लिया व बिना अनुमति टावर लगाने पर कार्रवाईकी चेतावनी दी।

People protesting about mobile tower construction


इससे पूर्व गोबरिया पाड़ा के निवासियों ने टावर लगा देखा तो भड़क उठे और लालसोट उपखण्ड अधिकारी कार्यालय व नगर पालिका जा पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि छत पर गैर कानूनी तरीके से मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से तत्काल टावर को हटाने की मांग की। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ईओ दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

ईओ ने मकान मालिक को फटकार लगाते हुए कहा कि जब दो दिन पूर्व पालिका के कर्मचारी टावर नहीं लगाने के निर्देश दे चुके हैं, उसके बाद भी निर्माण क्यों किया गया। ईओ ने पालिका कर्मचारियों से मौके पर पड़े सभी सामान को जब्त करने व मकान मालिक को नोटिस देने के निर्देश दिए।

वहीं मकान मालिक का कहना हैकि टावर लगाने का काम निजी कपंनी द्वारा किया जा रहा है। क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी टावर लगे हैं। इस बारे में संबंधित कंपनी से ही बात की जाए। गौरतलब है कि टावर निर्माण को लेेकर रविवार को भी क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया था।(नि.प्र.)

People protesting about mobile tower construction

बैरंग लौटा दस्ता


सिकंदरा. लांका गांव में सोमवार को चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गए राजस्व अधिकारी संसाधनों के अभाव में बैरंग लौट गए। तहसीलदार बाबूलाल यादव, नायब तहसीलदार, पटवारी व गिरदावर मय पुलिस बल के चरागाह भूमि में निर्माणाधीन भवन को तोडऩे गए थे, लेकिन जेसीबी नहीं होने से अतिक्रमण को नहीं हटा पाए। नायब तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।