
दौसा को हरा-भरा बनाने में जुटे लोग
दौसा. जिलेभर में मानसून के साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम ने जोर पकड़ लिया है। धरती को हरा-भरा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक मुरारीलाल मीना ने ग्रीन दौसा पहल के तहत वार्ड 46 में पार्षद ममता शर्मा के साथ पौधा लगाकर वार्ड को हरा-भरा बनाने का अभियान शुरू किया। सूर्य नगर कॉलोनी में पौधरोपण के दौरान कॉलोनी निवासी द्वारका प्रसाद शर्मा, किशनलाल शर्मा, महेश शर्मा, रमेशचंद शर्मा, एडवोकेट जेपी शर्मा आदि ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने बताया कि अब तक 60 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। पार्षद ने शहर में वार्डवार पौधरोपण की मांग की व पौधों को संरक्षण की पारिवारिक जिम्मेदारी तय की जाए जिस से शहर हरा भरा बन सके।
People working to make Dausa green, done plantation
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेड़ला खुर्द प्रांगण में 121 पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि उपनिदेशक (मॉडल स्कूल), मोटाराम भादू, विशिष्ट अतिथि सीताराम मीना एवं प्रधानाचार्य सुरेशचंद मीना ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार धर्मी ने बताया कि व्याख्याता प्रियंका मीना एवं वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार ने पौधे उपलब्ध करवाए। प्रकृति सन्तुलन व संरक्षण के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ ने पांच-पांच पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया।
People working to make Dausa green, done plantation
इसी तरह विधायक मुरारीलाल मीणा के आह्वान पर सैंथल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया गया। व्याख्याता गिर्राज गुप्ता ने सेवा के 22 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ट्री-गार्ड सहित पौधे उपलब्ध कराए। प्रभारी मोहनलाल मीणा, रामबाबू धवल, राजेंद्र शर्मा, रामोतार स्वामी, सुनीता शर्मा, रामदयाल शर्मा सहित अन्य ने पौधे लगाए।
People working to make Dausa green, done plantation
राउमावि लाडली का बास में भी पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोदबिहारी मीना, थूमडी प्रधानाचार्य सुभाष पिंगोलिया, विद्यालय स्टाफ अनिल मीना, ज्योत्सना शर्मा, ललिता रानी, रंजना चौधरी, बनवारी लाल मीना, बलराम मीना आदि उपस्थित रहे।
People working to make Dausa green, done plantation
Published on:
31 Jul 2021 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
