
खाद्य सामग्री नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
कुण्डल. ग्राम पंचायत सिण्डोली के तलावड़ा गांव के समीप स्थित बैरवा ढाणी में बीपीएल और एपीएल परिवारों को खाद्य सामग्री नहीं मिलने पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने हाथों में राशनकार्ड को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।
सिण्डोली ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा घरों में शौचालय नहीं बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सूची बनाकर उनको मिलने वाली सरकार की सुविधाओं से वंचित करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया। इसके बाद इन उपभोक्ताओं का नाम खाद्य सूची से पृथक कर दिया। इसके चलते उन्हें अब लाभ नहीं मिल पा रहा है। विजयसिंह बैरवा सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि शौचालय बनाने के बाद भी अब नाम नहीं जोड़ा जा रहा है।
पहले बार-बार कहने पर भी शौचालय नहीं बनाने पर ऐसे लोगों की सूची उच्चाधिकारियों को बनाकर भेज दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए राशन बंद कर दिया था। शौचालय निर्माण के बाद उनका नाम जोडऩे के लिए सूची बनाकर भेज दी है। जल्दी ही पात्र लोगों को खाद्य सामग्री मिलना शुरू हो जाएगी।
गणेशनारायण विजय, सचिव, ग्राम पंचायत सिण्डोली
कुछ लोगों के शौचालय नहीं बनाने के कारण राशन मिलना बंद हो गया था। अब उनका नाम उच्चाधिकारियों को भेजकर जुड़वाने की अनुशंसा की है।
भौंरीलाल मीना, सरपंच, ग्राम पंचायत सिण्डोली
लवाण . कस्बे में स्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को 3 लाख 60 हजार आयरन की गोली व 2080 किताबों का वितरण किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा व गोपाललाल शर्मा ने बताया कि 24 पीईईओ के 154 सरकारी स्कूलों में हिन्दी, गणित और अंग्रेजी की किताबें दी गई।
3 लाख 60 हजार आयरन की गोलियां भी दी। जो सप्ताह में एक गोली बालकोंं को दी जाएगी। किताबें मिलने के बाद अध्यापक अपने स्कूलों की किताबों को बोरी में डालकर ले जाते नजर आए।बीईईओ ने कहा कि सप्ताह में बच्चों को आयरन की गोली नहीं देने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
11 Jul 2018 04:37 pm
