4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोटो खिंचवाने के लिए रखा था जेवर से भरा बैग, ले उड़े चोर

- दूल्हे की मां के साथ विवाह स्थल पर वारदात
2 min read
Google source verification
फोटो खिंचवाने के लिए रखा था जेवर से भरा बैग, ले उड़े चोर

फोटो खिंचवाने के लिए रखा था जेवर से भरा बैग, ले उड़े चोर

दौसा.
जिले में चोरी व लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार रात जिला मुख्यालय पर गिरिराजधरण मंदिर के सामने एक विवाह स्थल पर दूल्हे की मां का जेवर व नकदी से भरा बैग चोर ले उड़े। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच की। एक जने को हिरासत में भी लिया गया। बैग में करीब साढ़े तीन लाख के जेवर व नकदी थी। Photographed a bag full of jewelry, thieves flew


जानकारी के अनुसार गिरिराजधरण मंदिर के सामने स्थित रामबाग पैलेस गार्डन में शेखपुरा के पूर्व सरपंच नाथूलाल गुप्ता के पौत्र संतोष की शादी के दौरान स्टेज कार्यक्रम चल रहा था। वधू पक्ष गंगापुर सिटी से आया था। रात करीब 11 बजे दूल्हे की मां विमला देवी ने फोटो खिंचवाने के लिए बैग को स्टेज पर एक तरफ रख दिया। वापस लौटने पर बैग गायब मिला। इससे शादी समारोह में हडक़म्प मच गया। लोगों ने चोर को कईजगह तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। संदिग्ध मिलने पर एक जने को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द भी कर दिया। पीडि़त ने बताया कि बैग में सोने का हार, कान के आभूषण, अंगूठी, टीका तथा करीब 25 हजार रुपए नकदी थी।
फुटेज में दिखा आरोपी
वारदात के बाद शादी की वीडियोग्राफी की जांच की गईतो उसमें एक 17-18 साल का लडक़ा बैग उठाता नजर आ रहा है। उसके शक्ल भी फुटेज में साफ नजर आ रही है। पीडि़त परिवार ने पुलिस से शीघ्र आरोपियों को पकडकऱ माल बरामद करने की मांग की है। Photographed a bag full of jewelry, thieves flew


लूट का आरोपी गिरफ्तार
नांगल राजावतान . थाना क्षेत्र के गांव आलूदा निवासी सोनी से लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई हुकमसिंह ने बताया कि आलूदा निवासी लाला सोनी को कार में लिफ्ट देकर रास्ते में लूट करने के मामले में प्रेमराज मीना पुत्र रामकिशन मीना निवासी नोरंगवाडा थाना मेहन्दीपुर बालाजी को गिरफ्तार किया गया।