4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को तीन उपखंड अधिकारियों के यहां करनी पड़ती है भागदौड़

अपराधियों की पेशी के लिए मशक्कत: मानपुर पुलिस थानान्तर्गत सिकराय, महुवा व बांदीकुई क्षेत्र के गांव  
2 min read
Google source verification
Police have to make three sub-divisional officers here

पुलिस को तीन उपखंड अधिकारियों के यहां करनी पड़ती है भागदौड़

मानपुर. जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मानपुर थाने को सरकार ने क्रमोन्नत कर दिया, लेकिन सिकंदरा व मेहंदीपुर बालाजी पुलिस चौकियों को पुलिस थाने में तब्दील करने के बाद यहां नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। थाने के अधीनस्थ एक पुलिस चौकी रह गई है, जो भी नफरी व भवन की कमी से जूझ रही है। थाना क्षेत्र में सिकराय के अतिरिक्त बांदीकुई व महुवा उपखंड क्षेत्र के कई गांव आते हैं। इससे पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों को पेश करने के लिए अलग-अलग उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों के यहां भागदौड़ करनी पड़ती है।
पुलिस थाना निरीक्षक स्तर का क्रमोन्नत होने के बाद भी यहां नफरी में इजाफा नहीं हुआ। थानांतर्गत पहले मेहंदीपुर बालाजी, सिकराय, गीजगढ़, राणौली पुलिस चौकियां भी आती थी, लेकिन अब केवल सिकराय रह गई है। जो भी नफरी एवं भवन की कमी से बदहाल है।
मानपुर थानान्तर्गत सिकराय, बसवा व महुवा तहसील के कई गांव शामिल होने से चुनाव व आपसी विवाद के दौरान पुलिस को शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए शांतिभंग के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को पेश करने के लिए मानपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर सिकराय, करीब 22 किमी दूर बांदीकुई व करीब 25 किमी महुवा एसडीएम कार्यालय जाना पड़ता है। यदि यहां एसडीएम नहीं हो तो बसवा व महुवा अथवा मंडावर तहसीलदार के यहां जाना पड़ता है।

बांदीकुई से हटाकर पांच गांव जोड़े
गत दिनों मानपुर थाने में बांदीकुई थाना क्षेत्र के पांच गांवों को और शामिल कर दिया गया। साथ ही बावनपाड़ा को मानपुर से हटाकर सिकंदरा थाने में जोड़ा गया। जानकारी के अनुसार रलावता, खेड़ा-खेड़ी, रूपवास, कटनाड़ी, ढंढ़ गांव शामिल किए हैं।

थानान्तर्गत गांवों की स्थिति
उपखण्ड सिकराय: मानपुर, सिकराय, पांचोली, खेड़ला, शेखपुर, मुरलीपुर, हींगी, निकटपुरी, आसतवाड़ा, जौपाड़ा, रायपुरा गूजरान, जोधपुरिया, खदरपुर, हींगवा, गनीपुर, गिरधारीपुरा, बरदाल्याबास, कुंड़ेरा डूंगर, डूंगर सिकराय, रामेड़ा, नामनेर, मोरेड़, जगसहायपुरा, बनेपुरा, मूंडिय़ाखेड़ा, घूमणा, गढ़ी, गढ़ोली, चैनपुरा, कालवान, कैलाई, रायपुरा, संवास, बींदरवाड़ा, मरियाड़ा, लीखली, गांवड़ी, पीपलकी, सीकरी, धूलकोट।
उपखण्ड बांदीकुई: राणापाड़ा, मीनापाड़ा, पूंदरपाड़ा, जलालपुर, खैरपुर, रलावता, खेड़ा-खेड़ी, ढंढ़, रूपवास, कटनाड़ी
उपखण्ड महुवा: लोटवाड़ा व नांगल।