4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुगतान नहीं मिलने पर बंद की बिजली आपूर्ति

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
geejgad news

भुगतान नहीं मिलने पर बंद की बिजली आपूर्ति

गीजगढ़. बहरावण्डा विद्युत जीएसएस पर तीन गांवों के निजी बिजली कर्मचारियो को निगम के ठेकेदार द्वारा छह माह से भुगतान नहीं करने को लेकर दूसरे दिन भी उन्होंने विद्युत आपूर्ति बन्द कर विरोध जताकर भुगतान की मांग की। सहायक अभियन्ता महेन्द्र वर्मा ने मौके पर पहुंच कर्मचारियो को भुगतान दिलाने का आश्वासन देकर विद्युत आपूर्ति शुरू करवाई।

जीएसएस के कर्मचारियों नें बताया कि निगम ठेकेदार से बार बार आग्रह करने के बाद उनको गत छह माह से भुगतान नहीं दिया जा रहा है। इससे आक्रोशित तीन जीएसएस जोध्या,बहरावण्डा व गढ़ के कर्मचारियों ने बहरावण्डा जीएसएस पर पहुंच दर्जनों गांवों की विद्युत सप्लाई को ठप कर भुगतान की मांग की।

करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे गीजगढ़ के सहायक अभियन्ता महेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रधान लटूरमल ने कर्मचारियों को ठेकेदार से वेतन देने की बात कर शीघ्र भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया।कर्मचारियों ने बताया कि उनको एक माह में पांच हजार रुपए मिलते हैं। पिछले छह माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनको कर्ज कर के घरेलू सामान लाना पड़ रहा है। वे कई बार निगम अधिकारियों व संवेदक से भुगतान की मांग कर चुके, लेकिन कोई कार्रवाईनहीं होने के बाद यह कदम उठाया है।


मार्च के बाद बदल जाएगा निगम का संवेदक - कर्मचारियों का कहना है कि मार्च के अंत मे ठेकेदार का कार्यकाल पूरा हो जाने से नया संवेदक आ जाएगा और उनके भुगतान के लाले पड़ जाएंगे। गत वर्षो में भी ठेकेदार का कार्यकाल होने के बाद दो माह की बकाया राशि नहीं मिली थी।


ग्रामीणो को हुई परेशानी - शनिवार को करीब एक घंटे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को भी पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बन्द कर कर्मचारियों ने विरोध जताया था।