5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्याम निशान यात्रा में झलका देशप्रेम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
shyam yatra

श्याम निशान यात्रा में झलका देशप्रेम

लालसोट. शहर के गंगापुर सिटी रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में जारी द्वादश पाटोत्सव के तीसरे दिन शहर में गाजे-बाजे के साथ श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसमें श्याम भक्तों ने श्याम रंग में रंगी पताकाओं के साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए तिरंगे भी लहराए। कई बार श्याम भजनों के साथ देश भक्ति गीतों पर भी भक्त जम कर झूमे।

श्याम निशान यात्रा शहर के राधाकृष्ण मंदिर से निशान की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। कोथून रोड, लुहारू बाजार, सदर बाजार, बाली का बाजार, आजाद चौक, बस स्टैण्ड होते हुए श्याम मंदिर पर यात्रा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

मंडल अध्यक्ष मनीष नाटाणी, हंसराज गुप्ता, रघु मिश्रा, सुभाष ठाकुरिया, लाला बना, अशोक गौतम, सोनू घमंडी, कैलाश शर्मा, अर्चना नाटाणी, आशीष गौतम, शुभम दुसाद, रोहित बढेरा, बबलू ठाकुरिया, विनोद गर्ग, जगदीश गर्ग, ओमप्रकाश बड़ाया, विनोद जागा, मनीष बड़ाया, राजू चौधरी, अविनाश शर्मा, जीतू पंडित, मीनाक्षी जोशी, पिंकी खण्डेलवाल, रेखा गर्ग, रेणू ठाकुरिया आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)

भण्डारे में पाई प्रसादी


सैंथल. कस्बे में पीलवा रोड पर हनुमार मंदिर पर खाटू श्याम व शिव मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भण्डारे का आयोजन किया गया।समारोह की शुरुआत पर मंगल कलश व ध्वजा पदयात्रा निकाली गई थी। भजन संध्या में हरियाण सिरसा से राजेश गोयल, जयपुर से अभिषेक नामा, रश्मि ओझा, मीनू शर्मा मुजफ्फ र नगर यूपी, चन्द्रप्रकाश ढाढण ने प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबुर कर दिया। शहीद जवानों की याद में दी गईप्रस्तुति से श्रोता भाव विभोर हो गए। भण्डारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी प्राप्त की।मन्दिर कमेटी ने सहयोगकर्ताओं को सम्मानित किया।

कलश यात्रा निकाली


सैंथल. चोरड़ी गांव में नई कोठी वाले शिव मन्दिर पर 21 फ रवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी। ग्रामीणों ने कलश यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 21 फ रवरी को रात 8 बजे से भजन संध्या होगी। पीडी मीणा ने बताया कि विधायक मुरारीलाल मीणा, प्रधान दीनदयाल बैरवा आदि शामिल होंगे।