6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

सीताराम-राधेश्याम का संकीर्तन किया
2 min read
Google source verification
Pratishtha Pratishtha in Vidyuteshwar Mahadev Temple

विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

बांदीकुई. शहर के सिकंदरा रोड स्थित विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन शुक्रवार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराकर मूर्तियां स्थापित की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। मंदिर में दोपहर को सत्संग हुआ। इसमें सीताराम-राधेश्याम का संकीर्तन किया गया। इस दौरान आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई।
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, ईओ शुभम गुप्ता, अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता, उमेश कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियंता रामहेत मीणा, नवरतन बैरवा, बिजली निगम सहायक अभियंता डीपी बड़ाया, एईएन गुलाबप्रसाद, अनीश सैमुअल, महेन्द्र वर्मा, श्रीकृष्ण मीणा, नवनीत डोई, एआरओ हेमंत जोशी, दिनेश मीणा, कालूराम बैरवा, कमल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता महावीरप्रसाद गुर्जर, प्रमोद मीणा, रवि महावर, राहुल शर्मा, गुलाबसिंह सहित कई मौजूद थे। (ए.सं.)

गीता रामायण सत्संग भवन का लोकार्पण
लालसोट . गीता रामायण सत्संग मंडल के तत्वावधान में शहर की न्यू कॉलोनी स्थित रेस्ट हाउस के पीछे नवनिर्मित गीता रामायण सत्संग भवन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया गया। समारोह मेें देश के कई प्रांतों के साथ आस-पास के कई जिलों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओंं ने शिरकत की। गुरुवार से जारी अखंड हरिनाम कीर्तन का शुक्रवार सुबह समापन हुआ। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ संत कृष्णानंद की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के कोथून रोड़, लुहारू बाजार, पुरानी अनाज मंडी होते हुए शोभायात्रा दोबारा सत्संग भवन पहुंची। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने शिरकत की और शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। भंडारे में हजारों श्रृद्धालुओं ने पंगत प्रसादी प्राप्त की।
पार्षद राजेश वैद्य ने बताया कि संत कृष्णानंद के सान्निध्य में शहर में पिछले 40 साल से नियमित गीता व रामायण का सत्संग होता आ रहा है और तीन दिवसीय समारोह में 108 आसनों पर अखंड रामायण पाठ, 551 आसनों पर गीता पाठ किए गए। समापन पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रामोतार कोलीवाड़ा, राधाकिशन गोयल, लाला आकड़, प्रहलाद छीपा, ब्रजेेश शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, दिनेश नामा, राजेन्द्र जांगिड, जगदीश भींवाल, मोहन गोयल, हंसराज गोयल एवं चंद्रशेखर गौतम आदि थे। (नि.प्र)

रैली निकाली
मण्डावर. राजकीय उच्च बालिका विद्यालय में छात्राओं को सीमा गुप्ता ने ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेड के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व प्रधानाचार्य प्रवीणलता मीणा ने रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। छात्राओं की रैली मुख्य बाजार से होते हुए निर्गुण मंदिर में भ्रमण किया। शारीरिक शिक्षक ममता शर्मा ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।