5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई नहीं होने पर किया विरोध-प्रदर्शन

बसवा ग्राम पंचायत की लापरवाही  
2 min read
Google source verification
baswa news

सफाई नहीं होने पर किया विरोध-प्रदर्शन

बसवा. कस्बे में ग्राम पंचायत की लापरवाही के कारण दोबारा सफाई व्यवस्था बंद हो गई। इसके कारण कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। इसको लेकर व्यापारियों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा मंच के राहुल शर्मा ने बताया की कस्बे में सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है, लेकिन पंचायत प्रशासन की लापरवाही से कई माह से कस्बे में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रही है । पूर्व में भी 12 मई को व्यापारी व युवा मंच के लोगों ने बाजार बंद करके विरोध प्रदर्शन किया था।

विकास अधिकारी ने मौके पर आकर सफाई व्यवस्था को चालू करवाई थी। लेकिन दोबारा ग्राम पंचायत ने सफाई कराना बंद करि दिया,इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए। व्यापारी जगदीश सोनी ने बताया की कचरे में से दुर्गंध आती है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसको लेकर लोगो ने पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस मौके पर गब्बू सोनी, लाला खुंटेटा, राहुल शर्मा, विष्णु गुप्ता, भृतर्हरी सोनी, बाबू खां, बबलू सोनी, दिपू सोनी, रमेश सोनी आदि लोग मौजूद थे।


मोटरसाइकिल रैली निकालने का निर्णय

लालसोट. कांग्रेस के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को सफल बनाने के सम्बन्ध में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कमल मीना ने कहा कि कार्यक्रम 5 जुलाई को संस्कृत महाविद्यालय में होगा। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, अविनाश पाण्डे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव देवेन्द्र यादव, सांसद रघु शर्मा एवं पूर्व मंत्री परसादीलाल मीना मौजूद रहेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकालने का निर्णय किया। सभी कार्यकर्ता डिडवाना बाइस मील पर अतिथियों की अगुवानी करेंगे।

बैठक में प्रधान रामकली मीना, पार्षद रक्षा मिश्रा, राकेशबिहारी शर्मा, राकेश जोशी, जितेन्द्र सैनी, अंशुल सोनी, अंकित स्वामी, अभिषेक जोशी, सोनू बिनोरी, पं.स. सदस्य मालू सिंह, सुदीप मिश्रा, महेश सोनी, सीताराम लाखा, बन्टू मालनिया, रोहित पंसारी, अंकुर जैन, रईस खान, अमित बड़ाया, अमित कापडिया, रवि मालनिया आदि मौजूद थे।(नि.सं.)