5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसडीओ कार्यालय के बाहर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन

खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने की मांग
2 min read
Google source verification
Protest by sloganeering out of the SDO office

एसडीओ कार्यालय के बाहर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन

बांदीकुई.

ग्राम पंचायत ऊनबड़ा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को सरपंच मलखान सैनी के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगों को शामिल किए जाने की मांग की। इसको लेकर लोगों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ ने समझाइश कर मामला शांत किया और मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। जीतू श्यालावास ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू की गई खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाना है, लेकिन प्रशासन की ओर से मापदण्ड पूरे करने वाले लोगों को भी सूची में शामिल नहीं किया जाकर योजना से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड पंच रामकिशन सैनी, राधेश्याम बैरवा, मंजू देवी, कमली देवी, अनिता, गुलाब, मीरा देवी, पांची एवं नर्बदा आदि शामिल थे। (ए.सं.)

विद्यार्थियों की पिटाई, कार्रवाई की मांग
नांगल राजावतान. ग्राम पंचायत बैजवाड़ी के ग्रामीणों ने छारेड़ा स्कूल में विद्यार्थियों की पिटाई कर विद्यालय से निकालने पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार नवल किशोर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण रामप्रसाद मीना, शिवलाल मीना, कैलाश मीना, नरेन्द्र मीना आदि ने ज्ञापन में बताया कि छारेड़ा विद्यालय में करीब सात दिन पहले बैग रखने के बात को लेकर दो विद्यार्थियों में झगड़ा हो गया। इसे लेकर छात्र नरेन्द्र, रोशन, दिलराज, नरेन्द्र की पिटाई कर विद्यालय से निकाल दिया। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कार्रवाई कर विद्यार्थियों को विद्यालय में बैठाने की मांग की है। इस मौके पर शम्भूदयाल मीना, रामकेश मीना, रोशन लाल मीना, लोकेश मीना आदि मौजूद थे।

विद्यालय का निरीक्षण
नांगल राजावतान. ग्राम पंचायत छारेड़ा स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का तहसीलदार नवलकिशोर मिश्रा ने निरीक्षण किया। बालकों में शिक्षा का स्तर जांच किया। गिरदावर गिर्राजप्रसाद शर्मा, पटवारी नरसी लाल, भोलाराम आदि साथ थे।

ग्रामसभाएं 11 से 18 तक
दौसा. निर्वाचन विभाग के निर्देश पर मतदाता सूचियों के पठन एवं विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करने के प्रयोजनार्थ पुनरीक्षण अवधि में वार्ड सभा , ग्राम सभाओं का आयोजन 11 से 18 अगस्त
तक होगा।