4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्तनों की दुकानों पर धनतेरस जैसी खरीद

सरकारी विद्यालयों में दूध वितरण योजना आज से
2 min read
Google source verification
milk scheme

बर्तनों की दुकानों पर धनतेरस जैसी खरीद

दौसा. अन्नपूर्णा दूध योजना का लाभ बच्चों को मिलेगा या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इस योजना का लाभ बर्तन व्यापारियों को खूब मिला है। बर्तन की दुकानों पर धनतेरस जैसी बिक्री हो रही है। इसका सबसे अधिक लाभ उन बर्तन व्यवसायियों को मिला है। जिनके पास अधिक माल का स्टॉक था।


अध्यापक चिंतित, व्यापारी खुश
दूध योजना में आने वाली समस्याओं को लेकर स्कूली अध्यापक चिंतित है, लेकिन दिवाली से पहले अचानक आए बर्तन बाजर में तेजी से व्यापारी खुश नजर आ रहे हैं। इस बाजार में अधिक मुनाफा उनको मिला है, जिनके पास पुराना स्टॉक व जीएसटी नम्बर है।


बर्तनों की बिक्री में बढ़ोतरी
बर्तन व्यापारी सुनील बढ़ेरा ने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना से बर्तनों की बिक्री में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इसका अधिक लाभ उन व्यापरियों को मिला, जिनके पास पुराना स्टॉक था। बाजार में भगोने खत्म होगए।


66 लाख का बजट
जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की दूध योजना के लिए जिले की सभी स्कूलो को बर्तनों व गिलास की खरीद के लिए करीब 66 लाख का बजट दिया गया है। इसमें 25 सौ रुपए में भगोना, टंकी, चम्मच, चलनी एवं बीस रुपए प्रति बच्चे के हिसाब से गिलास के पैसे अलग से दिए गए हैं।


अन्नपूर्णा दुग्ध योजना आज


नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा दुग्ध योजना की शुरुआत सुबह नौ बजे विधायक शंकरलाल शर्मा करेंगे। यह जानकारी प्रधानाचार्य गोपाललाल मीना ने दी।

लालसोट. शहर के अशोक शर्मा राउमावि में सोमवार सुबह 7 बजे अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरुआत होगी। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। (नि.सं.)

महुवा. राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरुआत होगी। प्रधानाचार्य लोकेश अवस्थी ने बताया कि संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला व उपखंड अधिकारी योगेश डागुर उद्घाटन करेंगे। शिक्षक व अभिभावकों की बैठक भी होगी।