4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशि उठा ली, आवास नहीं बनाए

प्रशासन अब करेंगा कार्रवाई, लवाण पंचायत समिति क्षेत्र में 147 आवास अपूर्ण
2 min read
Google source verification
raised-the-amount-did-not-build-accommodation

राशि उठा ली, आवास नहीं बनाए

राजेन्द्र जैन
दौसा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों में अपूर्ण आवास पंचायत समिति लवाण प्रशासन के लिए कोढ़ में खाज बने हुए है। योजना के तहत पिछले तीन साल में पंचायत समिति क्षेत्र में 147 आवास अभी भी अधूरे पड़े है। इन अपूर्ण आवासों का निर्माण पूर्ण करने के लिए पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने लाभार्थियों को 31 मई तक का समय दिया है। इसके बाद भी निर्माण पूरा नहीं करवाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1058 स्वीकृत हुए थे। इसमें से 21 ग्राम पंचायत क्षेत्र में अभी भी 147 आवास अपूर्ण है। इसमें से पंचायत समिति क्षेत्र में 9 आवासों का तो अभी तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया है। एक नींव, 19 कुर्सी लेवल, 9 लिंगटन लेवल व 97 का छत लेवल तक कार्य हुआ है।

इन आवासों को पूर्ण कराने के लिए पंचायत समिति प्रशासन सहित ग्राम पंचायत प्रशासन ने पूरा जोर लगा रखा है, लेकिन फिर भी लाभार्थियों के कोई असर नहीं हो रहा है। इन आवासों को पूरा कराने लिए विकास अधिकारी ने अब पुलिस की मदद लेना शुरू कर दिया। लाभार्थियों को 31 मई 2019 तक अपूर्ण आवास पूरा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की तैयारी कर ली है। इस संबन्ध में विकास अधिकारी डॉ. हरकेश मीना ने बताया कि अपूर्ण आवासों को पूरा करने लिए लाभार्थियों को 31 मई तक का समय दिया है। इस दौरान आवास का कार्य पूरा नहीं कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारियों को भी अधूरे आवास जल्द पूर्ण करवाने के लिए निर्देश दिए है।


दो थानों में दी रिपोर्ट
विकास अधिकारी ने बताया कि लवाण पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में दो थाने आते हैं। लवाण थाने में 17 जनों के खिलाप और नांगलराजावतान थाने में 38 जनों के खिलाप प्रधानमंत्री आवास की राशि का दुरुपयोग करने की रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 17-18 में पांच जनों ने तो बिल्कुल कार्य चालू नहीं किया। प्यारीवास ग्राम पंचायत में दो, छारेड़ा में एक और मलवास में दो जनों ने कार्य चालू ही नही किया। शेष ने मात्र जमीन के बाराबर व सात फीट की ऊंचाई पर ही छोड़ दिया है।

वर्ष 2016 से 31 मार्च 2019 तक की प्रधानमंत्री आवासों की स्थिति
वर्ष स्वीकृ त
16-17 330
17-18 666
18-19 62
कुल 1058