
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: तस्वीर साफ, चुनावी मैदान में 46 प्रत्याशी
दौसा. विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में ताल ठोकने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर अब साफ हो गईहै। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनावी रण 46 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन तक पांचों विधानसभा में से दो विधानसभा सीटों पर तो किसी भी प्रत्याशी ने अपने नाम वापस नहीं लिए। तीन विधानसभाओं में 14 प्रत्याशियों ने
दौसा विधानसभा सीट पर 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब यहां 9 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दौसा विधानसभा सीट से विधायक शंकरलाल शर्मा की पत्नी आशादेवी शर्मा, रामस्वरूप जायसवाल, जगमोहन भाटिया, लोकेशकुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा ने 22 नवम्बर को अपने नाम वापस ले लिए। भारत वाहिनी पार्टी के प्रत्याशी देवीसिंह के पुत्र चांवरसिंह ने 20 नवम्बर को ही अपना नाम वापस ले लिया था। अब चुनावी मैदान में अब 9 प्रत्याशी चुनावी रण में रह गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. गोवर्धनलाल शर्मा ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी शंकरलाल शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना, निर्दलीय नंदलाल बंशीवाल, बसपा प्रत्यााशी गोपाललाल मीना, भारत वाहिनी पार्टी प्रत्याशी देवीसिंह, आप पार्टी प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी दिनेशकुमार मीना, गोपीरमन शर्मा व जगराम सैनी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
लालसोट में 05 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
लालसोट. विधानसभा आम चुनाव में विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशी मैदान में रहे हैं। नामांकन वापिस के अन्तिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापिस नहीं लिया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुनील आर्य ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से रामबिलास मीना, कांग्रेस से परसादी लाल मीना, बहुजन समाज पार्टी से सोदान मीणा, आम आदमी पार्टी से हंसराज मीणा तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से बाबूलाल धानका चुनावी मैदान में रहे हैं।
बांदीकुई में 16 प्रत्याशी रहे मैदान में
बांदीकुई. विधानसभा चुनाव को लेकर नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। रिटर्निंग अधिकारी पिंकी मीणा ने बताया कि हमीरसिंह एवं बिरदीचंद ने नामांकन वापस लिया है। अब कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से गजराज खटाना, भाजपा से रामकिशोर सैनी, बसपा से भागचंद टांकड़ा, भारत वाहिनी से दौलतराम मीणा, धर्मराम सैनी, आप पार्टी से हरिनारायण, निर्दलीय इंजीनियर वेदप्रकाश शर्मा, जगदीशप्रसाद, कैलाशचंद, महावीरप्रसाद सैन, मनीष जोशी, रामकरण सैनी, रामफूल मीणा, शैलजा सिकरवाल, सुरेश आसीवाल एवं रिपब्लिक पार्टी से श्रीचंद सैनी मैदान में हैं।
सिकराय में 04 प्रत्याशी मैदान में
भाण्डारेज. सिकराय विधानसभा क्षेत्र से एक भी उम्मीदवार ने नामांकन वापिस नहीं लिया गया। ऐसे में कांग्रेस से ममता भूपेश, भाजपा से विक्रम बंशीवाल, बसपा से फैलीराम बैरवा, भारत वाहिनी पार्टी से गीता वर्मा चुनावी मैदान में हैं।
महुवा में 12 प्रत्याशी मैदान में
महुवा. विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब मैदान में 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रिटर्निगं अधिकारी योगेश डागुर ने बताया कि राजेन्द्र सिंह पुत्र उमराव सिंह, हरिसिंह, राजेन्द्र पुत्र काडूराम मीणा, ममता कुमारी, गोपाललाल व हरदेव सिंह ने अपने नामाकंन वापस ले लिए हैं। अब कंाग्रेस के अजय बौहरा, भाजपा के राजेन्द्र मीना, पूर्व जिला प्रमुख अजितसिंह महुवा निर्दलीय, आम आदमी पार्टी से भगवान सहाय मीणा, निर्दलीय राजेश कुमार, निर्दलीय दानसिंह मीना, निर्दलीय ओमप्रकाश हुड़ला, निर्दलीय धर्मेन्द्र मीणा, नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट चन्द्र प्रकाश मीणा, निर्दलीय देवीराम, बसपा से विजय शंकर बौहरा चुनाव मौदान में हैं।
Published on:
22 Nov 2018 10:00 pm
