11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa: फेरों से पहले IPS दूल्हे ने किया ऐसा काम खिल उठा IAS दुल्हन का चेहरा… पेश की अनोखी मिसाल

Ias Bharti or Ips Rajkumar Meena Wedding: राजकुमार और उनके परिवार के लोग चाहते थे कि शादी गांव से ही हो, ऐसे में लग्जरी और ऐशो-आराम छोड़ गांव से शादी की गई। दुल्हन पक्ष भी इसके लिए तैयार हो गया।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Jayant Sharma

Feb 22, 2025

Dowry Free Wedding: देश में दहेज प्रथा एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। दहेज के लिए हत्याएं होना आम बात हो चली है। यही कारण है कि अब कई समाज इस प्रथा पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां पिछले दिनों ऐसी कई शादियां हुई हैं जो दहेज मुक्त हुई हैं। शादी में दहेज शगुन के रुप में रुपया और नारियल लिया गया है। ऐसी ही एक और शादी चर्चा में है। यह शादी आईपीएस दूल्हे और आईएएस दुल्हन की है। यह शादी दौसा जिले के लालसोट स्थित सुरतपुरा गांव में हुई है।

गांव में किया शादी का फैसला और वह भी दहेज के बिना
दरअसल सुरतपुरा निवासी रेलवे स्टेशन में अधीक्षक रामकेश मीणा के बेटे आईपीएस राजकुमार मीणा की शादी का यह आयोजन था। उनकी शादी भरतपुर जिले में सहायक अभियंता प्रकाश मीणा की बेटी भारती मीणा से तय हुआ। भारती आईएएस अधिकारी हैं। राजकुमार और उनके परिवार के लोग चाहते थे कि शादी गांव से ही हो, ऐसे में लग्जरी और ऐशो-आराम छोड़ गांव से शादी की गई। दुल्हन पक्ष भी इसके लिए तैयार हो गया।

शादी की रस्मों के बीच दूल्हे ने चौंकाया, दहेज में लिया सिर्फ एक रुपया
शादी की रस्मों के बीच दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष को दहेज देने की तैयारी कर ली थी। लेकिन रस्मों के बीच जब दहेज की रकम दी जानी थी तो इस दौरान दूल्हे और उनके पिता ने दहेज लेने से इंकार कर दिया। बाद में एक रुपया और नारियल शगुन के तौर पर लिया गया। दूल्हा पक्ष के इस फैसले से दुल्हन पक्ष में उनका मान-सम्मान और बढ़ गया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में होने वाले कई शादियों में लाखों रुपए नहीं करोड़ों रुपए तक दहेज में दिए जाते हैं। शादियों के लिए दूसरे राज्यों और देशों के लोग डेस्टिनेशन वेंडिग करने के लिए राजस्थान आते हैं। यहां के होटल, हैरिटेज, वादियों में ये शादियां की जाती हैं जिनमें करोड़ों का खर्च होता है। लेकिन मीणा समाज ने फिर से शादी में बेहद कम खर्च कर और साधारण शादी कर मिसाल पेश की है।