6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान विधानसभा का चुनावी किस्सा: दशकों से चुनावी सभाओं का केंद्र रहा माधोगंज मंडी गेट

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रचार तेजी पकडऩे लगा हैं। शहर का मांधोगंज मंडी गेट ऐतिहासिक चुनावी सभाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Nupur Sharma

Oct 30, 2023

dausa_election_news.jpg

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अब प्रचार तेजी पकडऩे लगा हैं। शहर का मांधोगंज मंडी गेट ऐतिहासिक चुनावी सभाओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। यहां कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों की बड़ी और अहम चुनावी रैलियां हो चुकी हैं। जिन्हें लोग आज भी चुनाव के समय याद करते नजर आते हैं। माधोगंज मंडी गेट पर चुनावी सभाएं आयोजित होना अहम बिंदु है। ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से यह जगह खास है। यह शहर का पुराना और प्रमुख स्थान है जो पुराने कस्बे के बीचों-बीच स्थित है। इस कारण राजनीतिक दलों और नेताओं को यहां भीड़ जुटाने में भी आसानी रहती है। इसी वजह से नेता इस स्थान पर सभा कराने के लिए वर्तमान में भी प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान चुनाव 2023: इलेक्शन में भी साइड इफेक्ट, गाय-भैंस बेच कर लाए रुपए भी हो रहे जब्त

कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों की हो चुकी हैं रैलियां
मांधोगंज मंडी कस्बे की पुरानी कृषि उपज मंडी के गेट चौक राजनीतिक गलियारों में हमेशा सुर्खियों में रहा हैं। कांग्रेस इसको दिवंगत नेता संजय गांधी के नाम से संजय चौक पुकारती है तो भाजपा नेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामप्रसाद मुखर्जी के नाम से इस जगह को मुखर्जी चौक मानती है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली की दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, शरद पंवार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट, पंडित नवल किशोर शर्मा, रमा पायलट, सचिन पायलट सहित कई दिग्गज नेता चुनावी सभाएं कर चुके हैं। भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, सतीश अग्रवाल सहित अन्य नेता चुनावी सभा कर चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत रैली भी यहां की थी, जिसको प्रदेश के नेताओं ने संबोधित किया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: आ देखें जरा किस में कितना है दम, पर नेताजी को नजर नहीं आते सांड

इनका कहना है...
मुखर्जी चौक चुनावी सभाओं के लिए हमेशा जाना जाता हैं। यहां आजादी के बाद से ही भाजपा कई बड़ी सभाएं हुई हैं। भैरोंसिंह शेखावत, वसुंधरा राजे, लालकृष्ण आडवाणी आदि मुखर्जी चौक से अपना संबोधन दे चुके हैं।-सत्यनारायण शाहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

बचपन से ही मुखर्जी चौक में चुनावी सभाएं देखते आया हूं। यहां हुई चुनावी सभाओं का बांदीकुई ही नहीं, जिलेभर में एक विशेष संदेश जाता है।-अभयशंकर विजय, विधानसभा क्षेत्र संयोजक भाजपा

संजय चौक पर कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं हुई हैं। यहां से अशोक गहलोत, पंडित नवल किशोर, राजेश पायलट, शीला दीक्षित, शरद पंवार सहित कई बड़े नेता अपनी चुनावी सभाओं के जरिए बडा़ मैसेज दे चुके हैं।-पूरणमल शर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन बांदीकुई

संजय चौक कांग्रेस की बड़ी सभाओं के ऐतिहासिक स्थल रहा हैं। आजादी के बाद से ही यहां की बड़ी रैलियां हुई है। जिनकी चर्चा लोग आज भी करते नजर आते हैं।-पंडित अम्बिकेश्वर शर्मा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता