9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री का सपना हो रहा साकार, लेकिन राजस्थान में नहीं- डॉ.किरोड़ी

कस्बे के मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज गार्डन में शनिवार को वरिष्ठ जन कार्यकर्ता सम्मेलन व सामूहिक टिफिन पॉलिटिक्स कार्यक्रम आयोजित हुआ। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी योजनाओं का मंथन कर आमजन को पहुंचाने का कार्य करें ।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Kirti Verma

Jun 11, 2023

photo_6066378621561451556_x.jpg

महुवा. कस्बे के मंडावर रोड स्थित अवध मैरिज गार्डन में शनिवार को वरिष्ठ जन कार्यकर्ता सम्मेलन व सामूहिक टिफिन पॉलिटिक्स कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाएं आम जन तक पहुंचे इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी योजनाओं का मंथन कर आमजन को पहुंचाने का कार्य करें। इससे लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2024 तक घर-घर नल से पानी पहुंचाने का सपना था जो अब साकार हो रहा है, लेकिन राजस्थान में योजना सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि यहां विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का चुनिंदा लोग लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार की योजना का आमजन को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके खिलाफ शीघ्र एक मोर्चा खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भेदभाव पूर्ण विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे।

यह भी पढ़ें : बगावत कर नई पार्टी का ऐलान होगा या नहीं? आज लगेगा सचिन पायलट को लेकर अटकलों पर ब्रेक

भ्रष्टाचार के आरोप
उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कार्यक्रम में टिफिन पॉलिटिक्स के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच में बैठकर भोजन किया और राजनीति चर्चा की। इस दौरान राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ,विजय शंकर बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी, केदार प्रसाद मीणा, पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, देवप्रकाश मानिक, किशोर ठेकड़ा, विमल जैन,विनीत बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर में 33 जगहों पर लगेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन