दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे यात्रियों के लिए काल का ग्रास बना हुआ है। एक्सप्रेस वे शुरू हुए 15 महीने से अधिक समय हो गया है और इस पर अब तक 112 से ज्यादा लोग सड़क हादसों का शिकार हो चुके हैं। अकेले दौसा जिले में ही 65 से ज्यादा लोग इस एक्सप्रेस वे अपनी जान गंवा चुके हैं। आए दिन एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे हो रहे हैं, लेकिन लगाम लगाने में जिम्मेदार विभाग नाकाम साबित हो रहे हैं।