8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में 10 साल बाद कांग्रेस का खाता खुलने के संकेत, इन 10 सीटों पर कांटे की टक्कर

Rajasthan Hot Seats Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर राजस्थान में भाजपा की हैट्रिक मुश्किल में नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश की 10 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। ऐसे में इन लोकसभा सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आईये इन सीटों पर एक नजर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 2 Jun 2024, 8:15 AM IST

Ashok Gehlot-Sachin Pilot

Rajasthan Exit Poll 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव का मतदान लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार खत्म हुआ। इसके साथ ही जीत के दावों और अनुमानों का दौर शुरू हो गया। सरकार किसकी बनेगी, नतीजा 4 जून को आएगा। हालांकि इससे पहले एग्जिट पोल ने राजस्थान में कांग्रेस को एक दशक के सूखे के बाद बारिश का अहसास कराया है। साथ ही भाजपा के हैट्रिक का स्वप्न टूटता नजर आ रहा है।

तमाम एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर 10 साल बाद राजस्थान में कांग्रेस का खाता खुलने के संकेत मिले हैं। प्रदेश की 25 में से 3 सीटों पर त्रिकोणीय तो आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर होने से जीत-हार का अंतर काफी कम रहता दिख रहा है। राजनीतिक दलों के दावों की बात करें तो तो कांग्रेस 9 से 10 सीटों पर जीत के प्रति आश्वसत है जबकि भाजपा अब भी सभी 25 सीटों पर जीत बता रही है।

बांसवाड़ा त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा (Rajasthan Exit Poll)

बाड़मेर में निर्दलीय और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। बांसवाड़ा भी त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा है। चूरू, झुंझुनूं, दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। सीकर और नागौर में भाजपा का इंडी गठबंधन के दल माकपा एवं आरएलपी से कड़ा मुकाबला है। इन सीटों पर भी कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। भाजपा का तर्क है कि इन सीटों पर मुकाबला जरूर है लेकिन जीत भाजपा की होगी।

एनडीए की सरकार बनेगी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि स्पष्ट रूप से एनडीए की सरकार बनेगी। जनता का साथ, स्नेह और समर्थन नरेंद्र मोदी के साथ है। राजस्थान में भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा, सभी 25 सीट जीतेंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने देश को गुमराह किया है, जो इनका स्वभाव है। जनता इनका असली चेहरा पहचान चुकी है।

इंडिया गठबंधन 295 जीतेगा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि एग्जिट नहीं जनता का दिया 'एक्जेट' आंकड़ा 295 आएगा और भाजपा प्रत्याशियों के मोरिया बोलेंगे। राजस्थान में कांग्रेस एवं गठबंधन के साथी मिलकर बड़ी जीत हासिल करेंगे और देश में इंडिया गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।

यह भी पढ़ें : Exit Polls 2024 : राजस्‍थान की सबसे हॉट सीट पर रविंद्र सिंह भाटी की जीत या हार, जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल

यह भी पढ़ें : Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, बीजेपी को हो रहा नुकसान