बता दें कि रविंद्र सिंह भाटी पूरे चुनाव में अपनी सभाओं में भीड़ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहे। उनकी रैलियों में बड़ी तादाद में लोग नजर आए थे। ऐसे में चुनाव होने से पहले ही उनकी जीत के दावे होने लगे थे। हालांकि, फलोदी सट्टा बाजार बाड़मेर में कांग्रेस की जीत का दावा कर रहा है। लेकिन, इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने फलोदी सट्टा बाजार के दावों पर विराम लगा दिया है। अब देखना यह है कि क्या रविंद्र सिंह भाटी बाड़मेर में इतिहास रच पाएंगे या नहीं? इसका अंतिम जवाब 4 जून को आएगा।