9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग से बलात्कार के मामले में राजगढ़ विधायक का पुत्र गिरफ्तार

पुलिस ने दी थी क्लिनचिट, पोक्सो कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jan 09, 2023

नाबालिग से बलात्कार के मामले में राजगढ़ विधायक का पुत्र गिरफ्तार

नाबालिग से बलात्कार के मामले में राजगढ़ विधायक का पुत्र गिरफ्तार

मंडावर (दौसा) . नाबालिग से बलात्कार के 9 माह पुराने मामले में पुलिस ने सोमवार को राजगढ़ लक्षमण गढ़ विधायक के पुत्र को गिरफ्तार कर पोक्सो कोर्ट दौसा में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले में पहले विधायक पुत्र को क्लिनचिट दे दी थी, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध कर अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था।

थाना प्रभारी श्याम लाल मीणा ने बताया कि अलवर जिले के एक गांव निवासी पीडि़ता के पिता ने मंडावर थाने में गत 22 मार्च 2022 को मामला दर्ज करवाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ राजगढ़ लक्षमण गढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दिलीप उर्फ दीपू उर्फ दीपक मीणा सहित एक नाबालिग व होटल कर्मी नेतराम ने होटल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीडि़ता के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने अनुसंधान के बाद एक नाबालिग सहित होटलकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं विधायक पुत्र दिलीप मीणा को क्लीन चिट दे दी गई थी। इधर, मामले की सुनवाई कर प्रसंज्ञान लेते हुए पोक्सो कोर्ट दौसा ने आरोपी को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए। लेकिन न्यायालय के निर्देशों के बावजूद भी आरोपी विधायक पुत्र न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को महुवा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।