5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन व विरोध में निकाली रैली

एडीएम को राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
2 min read
Google source verification
नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन व विरोध में निकाली रैली

दौसा. सीएए व एनआरसी के समर्थन में रैली के रुप में कलक्ट्रेट जाते लोग व एडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपता प्रतिनिधि मण्डल।

दौसा. सनातन हिन्दू धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में नागरिकता संशोधन विधेयक एवं राष्ट्रीय नागरिक पुस्तिका (सीएए/एनआरसी) के समर्थन में मंगलवार को दौसा में रैली निकाली गई। रैली में 162 फीट लंबा तिरंगा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस दौरान जगह-जगह पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। यह रैली नेहरू गार्डन से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची। जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

रैली में कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। मंच कार्यकर्ताओं ने एडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस कानून को लागू नहीं किया गया तो मजबूरन सनातन समाज की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। रैली का सत्यम क् लासेज के विद्यार्थियों ने महेन्द्र चांदा के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में आयोजन समिति के शिवचरण भंडाना,नरेन्द्र जोशी, रोहित डंगायच, एडवोकेट अरुण शर्मा, दीपक जोशी, योगेश सैनी, ओमप्रकाश, विक्रम डोई, उर्मिला जोशी, कलावती गुप्ता, सरोज मीना, हेमलता, गजेन्द्र झाला सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

लालसोट. नागरिकता संशोधितन विधेयक व एनआरसी के विरोध में मंगलवार को मुस्लिम महासभा के तत्वावधान में दर्जनों युवाओं ने रैली निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। यह जुलूस शहर के गार्डन से शुरू होकर तहसील कार्यालय पर पहुंचा। जुलूस में दर्जनों युवाओं ने हाथों में तख्तिायां लेकर संशोधित नागरिकता कानून व एनआरसी के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मंडी तिराहे पर स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर युवाओं ने माल्यर्पण किया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बंटी लुहार की अगुवाई में यह जुलूस लालसोट तहसील कार्यालय पर पहुंचा।जहां तहसीलदार बद्रीनारायण मीना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौपा। ज्ञापन में कहा है कि संशोधित नागरिकता काननू व एनआरसी देश के संविधान के खिलाफ है।

इस कानून के खिलाफ देश भर मेें विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।इस मौके पर हाजी मुनीर खान, शेरा खान, शाहिद खान, शराफत, शाहरुख खान, फरमान खान, माहिर खान, शाहिद पठान, अयान खान, अंसार अहमद, फिरोज खान, माहिर खान, लतीफ खान, शकील अहमद, खालिद अहमद, शेरू खान, वसीम खान, जावेद खान, रईस मिर्जा, आसिफ खान एवं इरफान खंदक समेत कई युवा मौजूद थे। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी चौकस रहा। लालसोट के साथ मंडावरी, रामगढ पचवारा, नांगल राजावतान थानों व आरएसी का जाप्ता लालसोट थाना प्रभारी अमित चौधरी, मंडावरी थाना प्रभारी हरदयाल मीना व रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी अशोक झांझडिय़ा की अगुवाई में जुलूस के साथ चलता रहा।