4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादास्पद भवन को बनाया आरएएस परीक्षा केन्द्र, अब कलक्टर ने किया अधिग्रहित

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rpsc

विवादास्पद भवन को बनाया आरएएस परीक्षा केन्द्र, अब कलक्टर ने किया अधिग्रहित

दौसा. जिला कलक्टर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 5 अगस्त को राजस्थान राÓय एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारम्भिक परीक्षा (आरएएस) के लिए जिला मुख्यालय के एक परीक्षा केन्द्र को शिकायत के आधार पर तीन दिन के लिए अधिग्रहित करने के आदेश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि जिस शैक्षणिक भवन को परीक्षा केन्द्र बनाया गया वह संस्था संचालकों के आपसी विवाद के चलते विवादों में है और स्वामित्व प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा शिक्षण संस्थान को परीक्षा केन्द्र बना दिया गया।

इसकी शिकायत आरपीएससी सचिव को की गई। वहां से निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने परीक्षा केन्द्र को गुरुवार को तीन दिन के लिए अधिग्रहित करने के आदेश निकाले हैं। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह चाक चौबंद कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार दौसा जिला मुख्यालय पर जयपुर रोड स्थित जीरोतां कला ट्रक यूनियन के पीछे शिक्षण संस्थान संचालित है। इसमें अमृत कॉलेज व रघुकुल शिक्षण संस्थान के विद्या पब्लिक स्कूल में आपसी स्वामित्व विवाद चल रहा है। इसके बावजूद भवन को अमृत कॉलेज के नाम से परीक्षा केन्द्र बना दिया गया।

इस पर विद्या पब्लिक स्कूल के मंत्री ने आरपीएससी सचिव को शिकायत कर विवादित भवन में आरएएस परीक्षा केन्द्र बनाने की सूचना दी। आरपीएससी के निर्देश पर जिला कलक्टर नरेश शर्मा ने मामले में गुरुवार को परीक्षा केन्द्र को तीन दिन के लिए अधिग्रहित करने के आदेश दिए हैं।

ताकि बाधा नहीं हो...


शिक्षण भवन विवादों में है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा नहीं हो इसको लेकर परीक्षा केन्द्रको तीन दिन के लिए अधिग्रहित कर लिया है। पुलिस प्रशासन का परीक्षा केन्द्रपर पूरा नियंत्रण रहेगा।
नरेश कुमार शर्मा, जिला कलक्टर दौसा

केन्द्राधीक्षक बदला


दौसा. जिले में रविवार सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होने वाली आरएएस (प्रा.) परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए केन्द्राधीक्षक नियुक्ति आदेशों में संशोधन किया गया है। जिला कलक्टर नरेशकुमार शर्मा ने बताया कि सीआर मीना को अमृत महाविद्यालय में केन्द्राधीक्षक लगाया था, उनके स्थान पर लवाण बीईईओ राजाराम मीणा को केन्द्राधीक्षक व रामोतार शर्मा को सहायक केन्द्रधीक्षक नियुक्त किया है।