5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ी थाने पहुंचे, माल बरामद करने का दिया निर्देश

Reached Kirodi lal meena in mahwa police station: उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और चोरी की घटना की जानकारी ली।
2 min read
Google source verification
किरोड़ी थाने पहुंचे, माल बरामद करने का दिया निर्देश

किरोड़ी थाने पहुंचे, माल बरामद करने का दिया निर्देश

महुवा. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने थाने पहुंच कर सर्राफा व्यापारी मोहन लाल बंसल की दुकान में हुई चोरी को लेकर थाना प्रभारी करण सिंह राठौड से चर्चा कर शेष माल बरामद करने की बात कही। जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद पीडि़त के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और चोरी की घटना की जानकारी ली।

Reached Kirodi lal meena in mahwa police station

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वे थाने पहुंचे और बाकी लूट के माल को भी बरामद करने के लिए कहा। तथा रेंज आईजी को फोन करके एसओजी टीम गठित कर मामले का खुलासा कर माल बरामद की बात कही। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा, विमल जैन, रामराज भोपर, हेमेन्द्र तिवाड़ी, राधा मोहन हुड़ला, महाराज सिंह खेड़ला, महेंद्र सिंह खेड़ला, हरदेव पावटा, गणेश समलेटी सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि कस्बे के मुख्य बाजार में पिछले दिनों मोहनलाल बंसल की सर्राफा की दुकान से करीब एक किलो 600 ग्राम सोने के जेवर व सोना चोरी हो गया था। पुलिस ने इसमें से करीब 800 ग्राम सोने के जेवरात को बरामद कर लिए, लेकिन बाकी माल अभी नहीं मिला है।

Reached Kirodi lal meena in mahwa police station

पुलिस ने दी दबिश, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं


नांगल राजावतान. थाना क्षेत्र के पापड़दा गांव एक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान नाबालिग छात्रा से हुई छेड़छाड की घटना का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने शुक्रवार शाम को दो बासणा निवासी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद लालसोट थानाधिकारी अमित कुमार को मामले की जांच दी गई। मामले में पीडि़ता के बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर शनिवार व रविवार को गांव बासणा में कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।