5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार्मिक अनुष्ठान जीवन में उपयोगी- गीता खटाना

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा शुरू
2 min read
Google source verification
geeta khatana

धार्मिक अनुष्ठान जीवन में उपयोगी- गीता खटाना

चांदेरा(बांदीकुई). चांदेरा स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर में शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन पं.रामजीलाल द्वारा ध्वज व कलश पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा जैमनदास खोले वाले बाबा के स्थान पर पहुंची। जहां मूर्तियों की पूजा-अर्चना की गई।

इस दौरान जिला प्रमुख गीता खटाना ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन जीवन में उपयोगी साबित होता है। इससे वातावरण शुद्ध होने के साथ ही मानसिक शांति मिलती है। इन आयोजनों से सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, पार्षद पुष्पा डोई, बाबूसिंह गुर्जर, जगदीश गूगला, प्रभूदयाल, रामजीलाल, किशोरीलाल, दिलीप कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, अनिल ठेकेदार, भगवानसिंह, कैलाशचंद, महेन्द्र कुमार, विश्राम प्रजापति, छोटा देवी, तोफा, कमला देवी, बबीता, माया देवी एवं मानसिंह गांगुली भी मौजूद थे।

भण्डारे में पाई प्रसादी


दौसा. शहर के लालसोट रोड पर सब्जी मण्डी के समीप गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें राहगीरों व वाहन चालकों ने प्रसादी ग्रहण की। महेन्द्र आनंद ने कहा कि निर्धनों की सेवा पुनीत कार्य है। जरूरतमंदों की सेवा करने स ईश्वर प्रसन्न होते हैं। अक्षय आनंद ने बताया कि इस दौरान चार मण आटे की पुडिय़ा व सब्जी बनाकर लोगों को प्रसादी के रूप में वितरित की गई। प्रसादी पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान जगमोहन साहनी, कपिल साहनी, अमित साहनी, जोगेंदर, मुकेश सूरी, सुमित साहनी आदि ने लोगों को प्रसादी बांटी।

सरस्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से


लालसोट. राहुवास गांव के राउमावि में दो दिवसीय सरस्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। प्रधानाचार्य रामावतार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय परिवार व जनसहयोग से होने वाले इस आयोजन की शरुआत शुक्रवार को मंगल कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा गाजे-बाजे केेे साथ पूरे गांव में निकाली जाएगी। शनिवार को वैदिक मंत्रो"ाार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्य यजमान रामनारायण मीना होंगे। (नि.प्र.)