4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवा व बाणगंगा नदी स्थित पुलों की मरम्मत शुरू, ड़ेढ़ करोड़ होंगे खर्च

अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे का है मामला
2 min read
Google source verification
सांवा व बाणगंगा नदी स्थित पुलों की मरम्मत शुरू, ड़ेढ़ करोड़ होंगे खर्च

बांदीकुई अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे पर सांवा नदी पुल के मरम्मत कार्य में जुटे श्रमिक।

बांदीकुई. अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे स्थित सांवा व बाणगंगा नदी पर स्थित पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। दर्जनों की संख्या में मजूदर पुलिया की मरम्मत में जुटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक रिडकोर की ओर से सेंट फिल्ड इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
इन दोनो पुलों की मरम्मत पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें पुलिया की उल्टी छत को केमिकल लगाकर नई रैलिंग लगाकर मरम्मत किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिया के ऊपर स्थित क्षतिग्रस्त रैलिंग की भी मरम्मत की जा रही है। पुलिया के दोनों ओर संकेतक भी लगाए जाएंगे। गौरतलब है कि पीचूपाड़ा कलां में रिडकोर की ओर से टोल टैक्स भी संचालित है और अलवर-सिकंदरा मेगा हाइवे की सार-संभाल एवं मरम्मत की जिम्मेदारी भी इसी कंपनी की है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुलिया की रैलिंग काफी संख्या में क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जबकि कई वाहन पुलिया से नीचे भी गिर चुके हैं, लेकिन गत दिनों कोटा-दौसा मेगा हाइवे पर पुलिया से बस नदी में गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो जाने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। इसी कड़ी में सम्बंधित कंपनी ने भी पुलों की मरम्मत कार्य शुरू किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर रिडकोर सिकंदरा-मेगा हाइवे सुनीलसिंह का कहना है कि सडक़ व पुलों की मरम्मत दैनिक कार्य है। जो कि समय-समय पर मेगा हाइवे का मरम्मत कार्य करती है। कई बार रैलिंग वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो जाती है।

नियम तोड़ा तो होगा 51 सौ रुपए का जुर्माना
बांदीकुई. प्रिंटिंग प्रेस यूनियन बांदीकुई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को अवकाश रखने, यूनियन का पंजीयन कराने, प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह 100 रुपए जमा कराने, अवकाश का नियम तोडऩे पर 51 सौ रुपए जुर्माना वसूले जाने का भी निर्णय किया गया।
इसके अलावा यूनियन की आगामी कार्य योजना को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें अध्यक्ष कमलेश सैनी, उपाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष उमेशचंद गोयल, मंत्री नीरज नागर, महामंत्री नंदलाल सैनी, रामजीलाल सैनी, संरक्षक अनिल कुमार व पवन सैनी को मनोनीत किया गया। (ए.सं.)