
अजमीढ़ जयंती पर प्रतिभाओं का सम्मान
दौसा. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति तहसील दौसा के तत्वावधान में महाराज अजमीढ़ जयंती का आयोजन गुप्तेश्वर रोड स्थित मैरिज लॉन में किया गया। इसमें 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस वर्ष जन्मी कन्याओं व उनकी माताओं का भी सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक शंकरलाल शर्मा, आरएएस गौरव सोनी, तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, मोहनलाल जमवाल, राजकुमार सोनी, केके सोनी, शिक्षा अधिकारी पूर्वेन्द्र सोनी, रामकिशोर चाकसू, रामअवतार चांदराना, ओमप्रकाश सोनी, पवन सोनी, शिवशंकर सोनी, विनोद, राजेन्द्र सोनी, शंभूदयाल, नानगराम सोनी, मोहनलाल छारेड़ा, उमा सोनी, लक्ष्मी, मीनू, पूजा सहित कई लोग मौजूद थे। समाज का सामूहिक भोज भी हुआ।
लालसोट. श्रीमेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समिति विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार को अजमीढ़ जयंती समारोह खण्डेलवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के जिलाध्यक्ष मुरारीलाल सोनी रहे। अध्यक्षता दिनेश चन्द रामगढ़ पचवारा ने की। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा और समाज के उत्थान के बारे में विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इसमें भाग लेने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसमें प्रथम श्रेणी हासिल करने वाले बालकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न देकर उत्साहवर्धन किया गया।
40 युवाओं ने स्वे'छा से रक्तदान किया
इस अवसर पर स्वर्णकार युवा संघ के सान्निध्य में प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 40 युवाओं ने स्वे'छा से रक्तदान किया। कार्यकम में रामजीलाल सोनी तूंगा, ओमप्रकाश सोनी गंगापुरसिटी, रमेश सोनी मण्डावरी, बनवारीलाल सोनी, राजेन्द्र सोनी, नवल सोनी, दीपक सोनी सहित समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद महाराज अजमीढ़ की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा खण्डेलवाल धर्मशाला से रवाना होते हुये कोथून सड़क, अशोक सर्किल एवं प्रमुख बाजारों से होकर गुजरी, शोभायात्रा का समाज के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में सजीव झांकियां भी सजाई गई। (नि.सं.)
Published on:
25 Oct 2018 08:29 am
