
राजस्वकर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी
दौसा. कलक्ट्रेट पर पिछले दिनों से पटवार संघ एवं कानूनगो संघ का चल रहा धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर राजस्वकर्मियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेता तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हीरादेवी भूमि प्रकरण में दर्ज मामला बिल्कुल गलत है, इसमें राजस्वकर्मियों को जबरन फंसाया जा रहा है।इस अवसर पर पटवार संघ जिलाध्यक्ष विजयसिंह जाटव, कैलाश जोशी, प्रदेश महामंत्री सुशील प्रधान, अलवर जिलाध्यक्ष सुरेश पाल, कैलाश त्रिवेदी, मोहनलाल शर्मा, राकेश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मीना, अमरसिंह मीना, सतीश जाटव, कन्हैयालाल सैनी समेत कई पटवारी मौजूद थे।
बांदीकुई. डॉ.भीमरामव अम्बेडकर जन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल मीणा को ज्ञापन सौंप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुटी को माध्यमिक में क्रमोन्नत कराने एवं क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराए जाने की मांग की। समिति अध्यक्ष प्रभूदयाल बैरवा ने बताया कि इस विद्यालय की स्थापना देश आजाद होने के साथ ही 1947 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के साथ हुई थी। वर्ष 1970 में उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत हो गई।
इसके बाद से ही इस विद्यालय को माध्यमिक में क्रमोन्नत कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि इस विद्यालय में अधिकांश छात्र अनुसूचित जाति के अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय का भवन भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद होशियारसिंह कर्दम, नरेश वेद, पीडी बैरवा, पूरणमल नागर, रामजीलाल सागर एवं महेन्द्र जारवाल आदि शामिल थे। (निसं.)
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कालोता. जोरावर महाराज के मन्दिर में भण्डारे का आयोजन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। रात को हरि कीर्तन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। गायक कलाकार विशराम मीना खोर्रा खुरुद, रामअवतार मीना, प्रहलाद गुर्जर, महावीर, अक्षय शर्मा, सरदार रणवीर, राहुल अग्रवाल, रोहिताश, निहालसिंह डोई, रवि मीना, अशोकसिंह, अमरसिंह राजपूत, हनुमान मीना, राहुल गुर्जर आदि मौजूद थे।
Published on:
07 Jul 2018 09:15 am
